13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Varanasi News : गंगा की गोद में समा गया घर का इकलौता चिराग, चार घंटे बाद मिला शव, अब मचा है कोहराम

Varanasi News : रौशन घर के लिए गंगा जल लेने गया था। सभी उसका इंतजार कर रहे थे लेकिन उसके डूबने की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Varanasi News

Varanasi News

Varanasi News : चौबेपुर थानाक्षेत्र के मुरीदपुर गांव में गंगा जल लेने के लिए निकले दो दोस्तों में से एक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस की सूचना पर पहुंचे गोताखोरों ने 4 घंटे के अथक प्रयास के बाद शव ढूंढ निकाला। मृतक रौशन चौबे (12) अपने माता-पिता की तीन संतानों में एकलौता था। उसकी मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

स्नान करने में डूबा

प्राप्त जानकारी के अनुसार चौबेपुर के मुरीदपुर के दो बच्चे घर से गंगा जल लेने के लिए गंगा नदी पर गए थे। इस दौरान दोनों गंगा स्नान करने लगे। इसी समय गहरे वजह से रौशन चौबे (12) पुत्र जय प्रकाश चौबे पानी में डूब गया। दुसरे लड़के ने घर पहुंचकर जानकारी दी तब तक घाट पर मल्लाहों ने रौशन को खोजना शुरू कर दिया था।

4 घंटे बाद मिला शव

रौशन का शव गोताखोरों ने पुलिस की मौजूदगी में चार घंटे के बाद ढूंढ निकाला। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मचा गया। मृतक रौशन दुबे दो बहनों में एकलौता था। घर का चिराग डूबने से परिजन में कोहराम मचा हुआ है।