वाराणसी

Varanasi News : कैंट रेलवे स्टेशन से पकड़े गए दो युवक, ATS कर रही पूछताछ, जानिए मामला

Varanasi News : कैंट रेलवे स्टेशन की जीआरपी पुलिस लगातार कई महीनों से ट्रेनों से जाने वाले पैसों पर शिकंजा कस रही है। बुजुर्ग व्यक्ति के साथ ही साथ कई युवाओं को भी जीआरपी ने कैश के साथ गिरफ्तार किया है, जिसमें विदेशी करेंसी भी बरामद हुई है। आज हुई कार्रवाई में दो लोगों के पास से 17 लाख कैश मिले हैं।

2 min read
Jul 16, 2023
Varanasi News

Varanasi News : सावन के मद्देनजर वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा हर समय चेकिंग टीम प्लेटफॉर्म्स पर भ्रमणशील है। इसी क्रम में रविवार चेकिंग के दौरान जीआरपी की टीम ने प्लेटफार्म नंबर 5 से मुरादाबाद के दो पीतल के बर्तन व्यापारियों को 17 लाख 83 हजार कैश के साथ गिरफ्तार कर लिया। ये पैसे व्यापारियों से लिए गए थे जिसका कोई भी प्रमाण व्यक्तियों के पास उपलब्ध नहीं था। इसपर उन्हें हिरासत में लेकर सम्बंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल इनकम टैक्स और ATS की टीम व्यापारियों से पूछताछ कर रही है।

पीतल का पैसा लेकर जा रहे थे मुरादाबाद

सीओ जीआरपी कुंवर प्रताप सिंह ने बताया कि सावन के मद्देनजर कावड़ियों की सुरक्षा में दिन-रात जीआरपी के जवान थाना प्रभारी हेमंत सिंह के निर्देशन में मुस्तैद हैं। इसी क्रम में चेकिंग के दौरान जीआरपी जवानों ने दो संदिग्ध दिख रहे थे। उनकी हरकतों को देखते हुए जीआरपी के जवानों ने उनकी तलाशी ली तो उनके पास कैश रुपए बरामद हुए। पूछने पर बताया कि पीतल के बर्तन के व्यापारी हैं और पार्टी से पैसा लेकर मुरादाबाद जा रहे हैं। उनके पास से बैग में 16 लाख 85 हजार रुपए मिले हैं। इसके अलावा पकड़े गए एक आरोपी के पास से 98 हजार कैश भी मिला है।

नहीं दिखा पाए कोई कागजात

सीओ ने बताया कि जब जवान दोनों को लेकर थाना जीआरपी लेकर आये यहां प्रभारी निरीक्षक हेमंत सिंह ने पूछताछ की तो पकड़े गए मुरादाबाद के मेराज आलम और मोहम्मद शोएब ने बताया कि दुर्गायना एक्सप्रेस से मुरादाबाद जाने वाले थे। उन्होंने बताया कि वो पीतल के बर्तन के व्यापारी हैं और सारा पैसा पीतल व्यापारियों से दशाश्वमेध घाट इलाकों से कलेक्ट किया गया है। जब जीआरपी ने कागजात या बिल मांगे तो ये नहीं दिखा पाए जिसपर इन्कमटैक्स की टीम और ATS को सूचना दी गई है जो पूछताछ कर रही है।

Published on:
16 Jul 2023 04:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर