11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Varanasi News : अपनी शादी का कार्ड बांटने निकला था युवक, बाइक एक्सीडेंट ने ले ली जान, अब…

Varanasi News : अभिषेक उर्फ विपुल की शादी 13 जून को चंदौली जनपद के सुभाषनगर में सतेन्द्र राय के बेटी खुशबू राय से होने थी। खुशबू को जब इस घटना की खबर मिली तो वह भी अचेत हो गई। दोनों घरों की शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

2 min read
Google source verification
Varanasi News

Varanasi News

Varanasi News : मिर्जामुराद थानाक्षेत्र में दो बाइक में आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। इस घटना में तीन अन्य गंभीर रूप से घायल है जिन्हे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में एडमिट करवाया गया है। मृतक अपनी ही शादी का कार्ड बांटने के लिए कपसेठी थाने के भीषमपुर जा रहा था जब यह हादसा हुआ। मृतक की शिनाख्त मिर्जापुर के अभिषेक कुमार सिंह विपुल के रूप में हुई। विपुल की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

अपनी शादी का कार्ड बांटने निकला था विपुल

मिर्जामुराद थानाक्षेत्र के डंगहरिया गांव के समीप हाइवे के किनारे बानी सर्विस रोड पर शुक्रवार की रात दो बाइक में आमने सामने की टक्कर हो गई। जिसमे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार मिर्जापुर जिले के हरिहपुर गांव निवासी बृजकिशोर सिंह के तीन लड़कों में दूसरे नंबर के अभिषेक कुमार सिंह उर्फ (विपुल) की शादी 13 जून को होने वाली थी। अपने ही शादी का कार्ड बाटने युवक अपाचे बाइक से गांव के ही एक युवक उमेश विश्वकर्मा के साथ कपसेठी थाना क्षेत्र के भीषमपुर गांव में कार्ड देने जा रहा था।

डंगहरिया गांव के सामने हुआ हादसा

इसी बीच हाइवे पर डंगहरिया गांव के सामने सामने सर्विस रोड पर उनकी टीवीएस बाइक से जोरदार आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस टक्कर में गंभीर चोट खाए विपुल की मौके पर ही मौत हो गई। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। विपुल के सतह उमेश के साथ ही साथ टीवीएस बाइक सवार मिर्जामुराद थानाक्षेत्र निवासी खोचवा बनतारा बस्ती निवासी बिजली व महाजन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हे पुलिस ने ट्रामा सेंटर पहुंचाया।

परिजन पड़े हैं बेसुध
घटना की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे विपुल के परिजन उसका शव देखकर बेसुध हो गए। भाई सड़क पर गिरकर रोने लगे। भाई ने बताया कि विपुल एक हस्पिटल में डाटा इंट्री का काम करता था। घटनास्थल पर पहुंची मां प्रेमशिला रह रहकर बेहोश हो जा रही थी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी भेजवाया दिया, जहां आज उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।