
अविमुक्तेश्वरानंद के वकील को धमकाने वाला गिरफ्तार, PC- Patrika
वाराणसी में शंकराचार्य के वकील को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि धमकी देने वाला युवक कानून (एलएलबी) का छात्र है। आरोपी की पहचान अजीत सरोज के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने फोन के जरिए वकील को धमकी भरा संदेश भेजा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वकील ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद तत्काल जांच शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों और कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में लिया।
प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी ने निजी कारणों के चलते यह कदम उठाया। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि धमकी के पीछे कोई और साजिश या दबाव तो नहीं था। मामले को संवेदनशील मानते हुए पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम भी बढ़ा दिए हैं। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और प्रयागराज प्रशासन के बीच मौनी अमावस्या के दिन विवाद हुआ। अविमुक्तेश्वरानंद संगम स्नान करने के लिए पालकी से जा रहे थे। प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए उन्हें पालकी से जाने से मना किया। इसी बीच प्रशासन और अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों के बीच धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद पुलिस बटुकों को थाने में लेकर गई और शिखा पकड़कर मारपीट का वीडियो सामने आया। इसी के बाद से पूरी सियासत गरमायी हुई है।
Published on:
27 Feb 2026 02:16 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
