
UP Weather Update
Varanasi Weather Update : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मानसून ने दस्तक दे दी है। पूरे प्रदेश में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी है। इसी बीच IMD ने वाराणसी सहित 21 जिलों में भारी बारिश का Red Alert जारी किया है। वाराणसी में शाम 5 बजे के बाद हुई बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। तेज हवाओं के साथ हुई मूसलाधार बारिश से मौसम में ठण्ड का एहसास हो रहा है। इसी बीच IMD ने फिर Forecast जारी किया है।
वाराणसी सहित 21 जिलों में Red Alert
IMD की वेबसाइट के अनुसार अगले कुछ घंटों तक वाराणसी, भदोही, जौनपुर, आजमगढ़, मिर्जापुर, मऊ, देवरिया, प्रयागराज, कौशाम्बी, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी, झांसी, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस और आगरा में अतिभारी बारिश का Red Alert जारी किया है। इन सभी जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाओं के साथ मेघगर्जन और भारी बारिश का अंदेशा है। इन सभी जिकों को आईएमडी ने चेतावनी जारी कर दी है।
इन जिलों में Yellow Alert
इसके अलावा IMD ने चंदौली, गाजीपुर सहित सोनभद्र, बलिया, बलरामपुर, चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर, जालौन, ललितपुर, एटा, फिरोजाबाद, बिजनौर और अमरोहा में Yellow Alert जारी किया है। यहां 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हैं चलेंगी और चक्रवाती बारिश होगी।
Updated on:
05 Sept 2023 08:36 pm
Published on:
05 Sept 2023 08:35 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
