
भोजपुरी अभिनेता समर सिंह और संजय सिंह आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में आरोपी हैं।
Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की आत्महत्या मामले में एक नया अपडेट आया है। दरअसल, आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि मुझे और मेरे परिवार को जान का खतरा है।
साथ ही मधु दुबे ने कहा कि अगर मुझे या मेरे परिवार को कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार समर सिंह और संजय सिंह होंगे और कहा कि इन दोनों से मुझे जान का खतरा है।
भोजपुरी अभिनेता समर सिंह और संजय सिंह आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में आरोपी हैं। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने कहा कि मेरे मुंबई से वाराणसी आने के बाद पहले दिन तो कुछ नहीं हुआ लेकिन दूसरे दिन जब मैं थाने के लिए निकली तो मुझे ऐसा लगा कि कोई मेरे ऊपर निगरानी रख रहा है। उन्होंने कहा कि अगर मेरे घर में या मुझे कुछ होता है तो इसका जिम्मेदार समर सिंह और संजय सिंह को माना जाए।
बता दें कि आकांक्षा की मां पहले दिन से ही कह रही हैं कि उनकी बेटी की हत्या हुई है। आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए।
मुंबई से सारनाथ थाने पहुंची मधु दुबे ने आरोप लगाया कि समर अक्सर आकांक्षा से मारपीट करता था। पैसे हड़प लेता था। उसे किसी और के साथ काम नहीं करने देता था। वह किसी और के साथ काम करती थी तो प्रताड़ित करता था।
Updated on:
05 Apr 2023 10:35 am
Published on:
05 Apr 2023 10:24 am
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
