
मौसम की चेतावनी
वाराणसी. हाड़ कंपाने वाली सर्दी से थोड़ी राहत भले मिली हो, लेकिन ठंड अभी और ठिठुराएगी। पूर्वांचल में कोल्ड फ्रंट पास होने के चलते तापमान और गिरेगा और इसके बाद बारिश भी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक की मानें तो आने वाले दो दिनों 8 और नौ जनवरी को बारिश भी हो सकती है, जिसके बाद ठंड में एक बार फिर इजाफा देखने को मिलेगा और घना कोहरा व बदली भी होगी।
रनिवार को जहां वाराणसी समेत आस-पास के इलाके का तापमान गिरा वहीं सोमवार को भी टेम्परेचर में गिरावट जारी रही और न्यूनतम तापमान एक बार फिर 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते जम्मू कश्मीर की ओर से आने वाली हवाएं ठंड बढ़ा दी हैं। मौसम वैज्ञानिक प्रो.एसएन पाण्डेय ने बताया कि अभी फिलहाल धून निकलने से दिन में ठंड से थोड़ी राहत है, लेकिन साथ में ठंडी हवाएं ठिठुरन का एहसास करा रही हैं। यही हवाएं शाम के वक्त ठंड इजाफा कर दे रही हैं, जिससे तापमान कम हुआ है।
प्रो. पाण्डेय ने बमताया कि कोल्ड फ्रंट पास होने के चलते ठंड ठिठुरा रही है। इसके बाद वार्म फ्रंट, सेक्टर और कोल्ड फ्रंट का नया सिक्वेंस आएगा। मंगलवार से वार्म फ्रंट गुजरेगा, जो अपने साथ बादल लेकर आएगा। आठ और नौ जनवरी को इसके चलते बारिश के आसार हैं। बारिश के बाद वार्म सेक्टर और फिर कोल्ड फ्रंट के आने से घना कोहरा और ठंड बढ़ेगी, ठंडी हवाओं से ठिठुरन बढ़ेगी, जिसके चलते तापमान में गिरावट आएगी।
Published on:
06 Jan 2020 01:58 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
