
UP Weather
UP Weather : मानसून की जल्द ही विदाई होने वाली है पर उसके पहले मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश में जोरदार तरीके से बारिश लेकर आने वाला है। IMD के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से अभी 5 दिन और लगातार बारिश का Forecast है। इसके अलावा आकाशीय बिजली का भी Alert जारी किया गया है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के असर से चल रहीं पुरवा हवाओं ने मौसम को खुशनुमा कर दिया है। पुरवा हवाएं मौसम में ठंड का एहसास करवा रही है। IMD के अनुसार अभी एक सप्ताह पूर्वी उत्तर प्रदेश में जमकर बारिश होगी।
अगले 5 दिन IMD का तूफानी बारिश का Forecast
पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम खुशनुमा बना हुआ है। बारिश के साथ चल रही पुरवा हवाएं मौसम में गुलाबी ठण्डक लेकर आई हैं। IMD के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रीय होने से पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 5 दिन तक भारी बारिश की संभावना है। IMD ने वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रयागराज, भदोही, आजमगढ़, मऊ और बलिया सहित पूर्वांचल के गोरखपुर तक Thunderstorm (आंधी) Lightning (वज्रपात) और Squall (तूफान) का अगले 5 दिनों का Forecast जारी किया है। इन सभी जिलों को चेतावनी जारी की गयी है। यहां आकाशीय बिजली का भी अलर्ट जारी किया गया है।
पूर्वांचल में 24 घंटे का Yellow Alert
IMD रविवार को 24 घंटे के लिए पूरे पूर्वांचल में भारी बारिश का Yellow Alert जारी किया है। इस दौरान वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रयागराज, भदोही, आजमगढ़, मऊ और बलिया, गोरखपुर, बस्ती, देवरिया, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर आदि जिलों में भारी बारिश होने का Forecast जारी किया है। यहां 5 से 15 मिलीमीटर बारिश और 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का Forecast जारी किया गया है। सभी जिलों को Alert जारी किया है। यहां वज्रपात की भी संभावना है।
वाराणसी में आज का तापमान
सुबह से ही वाराणसी के आसमान में बादलों का डेरा है। पुरवा हवा ठण्ड का एहसास करवा रही है। ऐसे में वाराणसी के तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। वाराणसी में रविवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम 32 डिग्री रहने का फोरकास्ट है। वहीं दिन भर में कई स्पेल में भारी बारिश की भी संभावना है। सुबह 8 वाराणसी में 27 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। यहां 6 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल रहीं हैं और ह्यूमिडिटी 94 प्रतिशत बनी हुई है।
Published on:
24 Sept 2023 09:07 am
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
