18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

18 साल की उम्र के बाद लड़कियों के शरीर में होते हैं ये बदलाव

बढ़ती उम्र के साख लड़कियों के शरीर में बदलाव होना लाजिमी है...

2 min read
Google source verification
What happen with a girl body after Age 18

18 के बाद लड़कियों के शरीर में होते हैं ये बदलाव

वाराणसी. बढ़ती उम्र के साथ लड़कियों के शरीर में बदलाव होना लाजिमी है। इस बदलाव के साथ शुरू होती हैं कई स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं। गायनोकोलॉजिस्ट का कहना है कि, इनके बारे में समय पर पता लगाकर इलाज किया जा सकता है। जिससे इस तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

आइये जानते हैं प्रमुख बदलावों के बारे में...

पीरियड्स के साइकिल में होने लगता है बदलाव

एक उम्र के बाद लड़कियों के शरीर में बदलाव होता है। अक्सर 18 से 20 साल की लड़कियों के साथ एक समस्या आती है, पीरियड्स की। जी हां इस उम्र में पीरियड्स के साइकिल में बदलाव आता है। ऐसा होता है हार्मोनल बदलाव के कारण। इसके लिए आपको अपनी डाइट पर ध्यान देना होगा। खाने में ज्यादा मात्रा में फल औऱ हरि सब्जियों का सेवन करें।

वजन बढ़ने की समस्या

एक समय के बाद लड़कियों के शरीर में बदलाव का यह दूसरे सामान्य लक्षण है, जब वजन बढ़ने लगता है। इसका मेन कारण है मेटाबॉलिज्म का स्लो हो जाना। मोटापे से बचने के लिए आपको तैलीय पदार्थों को ना कहना होगा साथ ही एक्सरसाइज एक अच्छा तरीक है। इससे आप फिट भी रहेंगी और चेहरा भी चमकेगा।

पिंपल की समस्या

इस उम्र के बाद अक्सर लड़कियों को पिंपल की समस्या हो जाती है। साथ ही स्किन पर रूखापन आ जाता है। इसका भी प्रमुख कारण है, बॉडी के अंदर हार्मोलन चेजेंज का होना। इसके लिए आप दिन में दो से तीन बार चेहरे को प्लेन वाटर से धोएं साथ ही ऑयली खाना ना खाएं। पानी ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पीएं।

बालों में बदलाव

18 से 20 की उम्र के बाद लड़कियों के बालों में भी बदलाव देखने को मिलता है। ऐसा अक्सर देखने को मिला है कि, लड़कियों को अपने बालों से शिकायत रहती है। क्योंकि बाल रूखे, रफ और ड्राय हो जाते हैं। इससे बचने के लिए आप एक आसान तरीका अपना सकता है। आपको करना यह है कि, बालों में तेल लगाकर गर्म पानी में तौलिया डीप करें और फिर सिर में लपेट लें, आपके बाल मुलायम हो जाएंगे।

ठोड़ी, पेट और चेस्ट पर बाल आना

20 की उम्र के बाद ठोड़ी, चेस्ट और पेट पर बाल आने शुरू हो जाते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए आप हेयर रिमूलव क्रीम, रेजर या लेजर का प्रयोग कर सकती हैं।