3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#UP ki Holi तिथि के खेल में होली मनाने वाले फेल

एक घर 23 तो दूसरे घर 24 को होली, जानिए क्या होगा

2 min read
Google source verification

image

Devesh Singh

Mar 21, 2016

Holi

Holi

वाराणसी. होली का त्योहार एक तिथि को होता है, लेकिन इस बार तिथियों ने ऐसा खेल किया है कि होली मनाने वाले ही फेल हो गये हैं। ेकाशी विद्वत परिषद् ने 23 मार्च को होली मनाने का निर्णय किया है, हालांकि कुछ लोगों ने 24 मार्च को भी होली मनाने की बात कही है। होली से बचने वालों को दोनों दिन सजगता बरतनी चाहिए।
काशी में 22 मार्च को देर रात्रि 3 बजे के बाद होलिका दहन होगा। जिस दिन होलिका दहन होता है उसी दिन होली खेली जाती है। जिला प्रशासन ने भी 23 मार्च को होली मान कर अपनी तैयारी आरंभ की है, जिसके अनुसार 23 मार्च को ही होली मनायी जायेगी। होली के दोपहर तक रंग खेलने के बाद लोग नये कपड़ों में एक-दूसरे से मिलने जाते है। यह क्रम सप्ताह भर तक चलता रहता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 23 मार्च को यह क्रम चलेगा, लेकिन 24 मार्च को दिन में दोपहर तक ऐसा होने की संभावना कम है, क्योंकि इस दिन भी कोई रंग खेलेगा तो उसे रोकना मुश्किल है।
बच्चों को कौन समझाये
बच्चों को समझना सबसे कठिन काम है। बच्चों को मन में पहले ही बैठ गया है कि इस बार दो दिन होली होने वाली है यदि कोई बच्चा आपको रंग 24 को रंग डाल देता है, तो आप कुछ नहीं कर पायेंगे। इस बार होली की दो तिथियों ने लोगों को परेशान कर दिया है।
समझ नहीं आ रहा कब जाये घर
प्रदेश के अन्य जिलों में कहीं 23 तो कहीं 24 को होली होगी। बिहार में भी 24 को भी होली मनायी जायेगी। ऐसे में लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि वह कब घर जाये। 23 को शहर में होली होगी और इस दिन निकलना संभव नहीं होगा। 24 को निकलते है तो उनके यहां पर होली होगी।
क्या कहते है ज्योतिषाचार्य
ज्योतिषाचार्य पं.ऋषि द्विवेदी ने बताया कि 22 मार्च को दिन में 2.29 बजे भद्रा लग जायेगा। 23 मार्च को 3.19 बजे तक भद्रा का मान रहेगा। 23 मार्च को भोर में 3.19 बजे के बाद ही होलिका दहन किया जायेगा। पूर्णिमा तिथि 22 को दिन में 2.29 बजे लग रही है यह अवधि 23 कोशाम 4.08 बजे तक रहेगी। विद्वत परिषद् ने कहा कि काशी में नियमानुसार 23 मार्च को होली खेली जायेगी।

ये भी पढ़ें

image