30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Akanksha Dubey Case: जानिए कौन है आकांक्षा दुबे का ‘बॉयफ्रेंड’ समर सिंह? जिसे पुलिस ने किया गिरफ्तार

Akanksha Dubey Case : आकांक्षा दुबे के मौत के बाद से सनसनी मची हुई है इसी बीच आकांक्षा दुबे की सुसाइड मामले के आरोपी समर सिंह की वाराणसी पुलिस को ट्रांजिट रिमांड मिल गई है।

2 min read
Google source verification
who is Akanksha Dubey boyfriend Samar Singh arrested by police

आकांक्षा दुबे और समर सिंह

भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने 26 मार्च को कथित तौर पर सुसाइड की। अभिनेत्री वाराणसी के सारनाथ के सोमेंद्र होटल में रुकी थीं। बताया जा रहा है वो फिल्म की शूटिंग के लिए वाराणसी पहुंची थीं। किसी करीबी के यहां अपना बर्थडे मनाने के लिए गई थी और रात में होटल पहुंची थीं।

एक्ट्रेस के आत्महत्या मामले में वाराणसी पुलिस ने इस केस के मुख्य आरोपी सिंगर और प्रोड्यूसर समर सिंह को गाजियाबाद की सोसाइटी से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इसी बीच बड़ी खबर आ रही हैं कि आरोपी को आज कोर्ट में भी पेश किया गया था। इसके बाद वाराणसी पुलिस को समर सिंह की ट्रांजिट रिमांड मिल गई है।

आरोपी को 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मिली
आकांक्षा दुबे की मौत के बाद हाल ही में समर सिंह और एक अन्य के खिलाफ लुक-आउट नोटिस जारी किया गया था। समर सिंह दिल्ली के बॉर्डर से सटे वेस्ट यूपी के गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में एक हाउसिंग सोसाइटी चार्म क्रिस्टल में छिपा हुआ था।

यह भी पढ़ें : आगरा में एक नहीं बल्कि दो हैं ताजमहल, दूसरी की कहानी सुनकर आप हो जाएंगे हैरान


एक सीनियर ऑफिसर ने बताया, “लोकल पुलिस और वाराणसी पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत आरोपी को गुरुवार देर रात गिरफ्तार किया है। आरोपी को वाराणसी पुलिस टीम ने ट्रांजिट रिमांड के लिए गाजियाबाद की कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से वाराणसी पुलिस को आरोपी समर सिंह की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मिल गई। अब आरोपी समर सिंह को पुलिस वाराणसी की कोर्ट में पेश करेगी। इसके बाद बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

14 फरवरी समर सिंह के साथ किए थे दो पोस्ट
वहीं अब बड़ा सवाल उठता है कि ये समर सिंह है कौन? खबरों के अनुसार और सिंगर समर सिंह आकांक्षा दुबे का बॉयफ्रेंड था और दोनों में लंबे वक्त से अफेयर चल रहा था। आकांक्षा दुबे, भोजपुरी सिंगर समर सिंह के साथ कई प्रोजेक्ट्स पर काम भी किया है। इस साल 14 फरवरी 2023 को आकांक्षा ने समर सिंह के साथ दो पोस्ट किए थे, वहीं कैप्शन में लिखा था, ‘हैप्पी वैलेंटाइन्स डे’

यह भी पढ़ें : अयोध्या में एक बार फिर मनेगा बड़ा उत्सव, 23 अप्रैल को होगा 'रामलला' का जलाभिषेक

ज्यादातर म्यूजिक वीडियो समर सिंह के साथ ही किए हैं आकांक्षा
समर सिंह भोजपुरी सिनेमा के बड़े कलाकार हैं। यह गायक के साथ-साथ एक्टर भी हैं। समर के तमाम भोजपुरी गाने सुपर हिट रहे हैं। आकांक्षा ने भी ज्यादातर म्यूजिक वीडियो समर सिंह के साथ ही किए हैं। आकांक्षा ने नवंबर में भी एक गंभीर पोस्ट डाला था कि ‘उस जगह जाना चाहती हूं, जहां कोई किसी को नहीं जानता हो... #Broken #Fakelove फिलहाल पुलिस अभिनेत्री की मौत के मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।