
राहुल गांधी और अखिलेश यादव
Bharat Jodo Nyay Yatra in UP: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर चुकी है। शनिवार 17 फरवरी यानी आज सुबह वो काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Temple) में दर्शन करेंगे। इसके साथ ही एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित भी करेंगे। इस बीच यूपी में कांग्रेस और राहुल गांधी को झटका लग सकता है। अब तक माना जा रहा था कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी इस यात्रा में शामिल होंगे। लेकिन समाजवादी पार्टी से बगावत कर रहे पल्लवी पटेल और स्वामी प्रसाद मौर्य के इस यात्रा में शामिल होने के बाद। अब अखिलेश यादव के इस यात्रा में शामिल होने को लेकर संशय खड़ा हो गया है।
कांग्रेस ने अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल और सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को भी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। इस निमंत्रण को उन्होंने स्वीकार भी कर लिया है। और आज वो वाराणसी में राहुल गांधी के साथ नजर आएंगे। ये दोनों नेता समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से नाराज है और खुलकर अपने बगावती तेवर दिखा चुके है। सूत्रों की मानें तो इसके बाद अखिलेश यादव भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के अपने फैसले पर एक बार फिर से विचार कर सकते हैं।
कांग्रेस की ओर से अखिलेश यादव को भी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है।अखिलेश यादव इस यात्रा में शामिल होने की हामी भी भर चुके हैं। सपा मुखिया ने अमेठी या रायबरेली में राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होने पर अपनी सहमति दी है। लेकिन जिस तरह समाजवादी पार्टी से बगावत करने वाले नेता कांग्रेस के मंच पर आ रहे हैं। उसके बाद इस तरह के कयास लगाए जा रहे है कि अखिलेश यादव शायद अपने फैसले पर फिर विचार करें।
जानकारी के लिए बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार 16 फरवरी की शाम को चंदौली से यूपी में प्रवेश कर चुकी है। जिसके बाद कल की रात राहुल ने चंदौली-वाराणसी सीमा स्थित पड़ाव पर ही प्रवास किया। आज सुबह के तकरीबन 8:30 बजे राहुल गांधी पड़ाव मार्ग से होते हुए गोलगड्डा से मैदागिन होते हुए होते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर जाएँगे। सुबह 9:30 बजे राहुल काशी विश्वनाथ के दर्शन पूजन करेंगे। इसके बाद 10 बजे गोदौलिया चौराहे पर राहुल गांधी एक बड़ी जनसभा है। काशी विश्वनाथ मंदिर से गोदौलिया चौराहे तक राहुल पैदल भी जा सकते हैं। इस जनसभा में पल्लवी पटेल भी शामिल होंगी।
Published on:
17 Feb 2024 12:16 pm

बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
