
वाराणसी. प्यार और सुहाग का प्रतीक करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत महत्व रखता है। महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए इस व्रत को बिना अन्न, जल के करती हैं। इस साल यह त्योहार 17 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस बार करवाचौथ का यह त्योहार 70 साल बाद एक खास और शुभ संयोग लेकर आ रहा है। इस साल रोहिणी नक्षत्र के साथ मंगल का योग बनने से करवा चौथ का फल बहुत ही लाभकारी और शुभ होगा। वैसे तो सुहागिन महिलाओं को व्रत त्योहार में लाल रंग पहनने को कहा जाता है। लेकिन करवा चौथ पर अगर आप अपनी राशि के हिसाब कपड़े के रंग का चुनाव करती हैं तो आपके पति की उम्र लम्बी होगी और आपको पूजा का और अधिक लाभ मिलेगा।
मेष राशि
मेष राशि की महिलाएं करवा चौथ की पूजा अगर लाल और गोल्डन रंग के कपड़े पहनकर करती हैं तो उनके लिए यह बेहद शुभ रहेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि की महिलाओं को इस करवा चौथ सिल्वर और लाल रंग के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए। इस रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से पति-पत्नी के बीच प्यार में कभी कमी नहीं आएगी।
मिथुन राशि
इस राशि की महिलाओं के लिए हरा रंग इस करवा चौथ बेहद शुभ रहने वाला है। इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ के दिन हरे रंग की साड़ी के साथ हरी और लाल रंग की चूड़ियां पहनकर चांद की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके पति की आयु लंबी होगी।
कर्क राशि
कर्क राशि की महिलाओं को करवा चौथ की साड़ी खरीदते समय विशेषकर लाल-सफेद रंग के कॉम्बिनेशन वाली साड़ी के साथ रंग-बिरंगी चूडि़यां पहनकर पूजा करनी चाहिए। याद रखें इस राशि की महिलाओं को व्रत खोलते समय चांद को सफेद बर्फी का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपके पति का प्यार आपके लिए कभी कम नहीं होगा।
सिंह राशि
करवा चौथ की साड़ी चुनने के लिए इस राशि की महिलाओं के पास कई विकल्प मौजूद हैं। साड़ी का रंग चुनते समय इस राशि की महिलाएं लाल, संतरी, गुलाबी और गोल्डन रंग चुन सकती है। इस रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से शादीशुदा जोड़े के वैवाहिक जीवन में हमेशा प्यार बना रहता है।
कन्या राशि
कन्या राशि वाली महिलाओं को इस करवा चौथ लाल-हरी या फिर गोल्डन कलर की साड़ी पहनकर पूजा करने से लाभ मिलेगा। ऐसा करने से दोनों के वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ जाएगी।
तुला राशि
इस राशि की महिलाओं को पूजा करते समय लाल- सिल्वर रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इस रंग के कपड़े पहनने पर पति का साथ और प्यार दोनों हमेशा बना रहेगा।
वृश्चिक राशि
इस राशि की महिलाएं लाल, मैरून या गोल्डन रंग की साड़ी पहनकर पूजा करें तो पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ जाएगा।
धनु राशि
इस राशि की महिलाएं पीले या आसमानी रंग के कपड़े पहनकर पति की लंबी उम्र की कामना करें।
मकर राशि
मकर राशि की महिलाएं इलेक्ट्रिक ब्लू रंग करवा चौथ पर पहनने के लिए चुनें। ऐसा करने से आपके मन की हर इच्छा जल्द पूरी होगी।
कुंभ राशि
ऐसी महिलाओं को नेवी ब्लू या सिल्वर कलर के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से गृहस्थ जीवन में सुख शांति बनी रहेगी।
मीन राशि
इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ पर लाल या गोल्डन रंग के कपड़े पहनना शुभ होगा। ऐसा करने से इस राशि की महिला के पति की उम्र लंबी होगी।
Published on:
15 Oct 2019 10:17 am
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
