
Clothes
वाराणसी. सप्ताह का हर एक दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित होता है। गुरूवार भगवान विष्णु का दिन माना जाता है और इसी दिन साई बाबा की भी आराधना की जाती है। इन दोनों देवताओं को पीला रंग बहुत पसंद है। गुरूवार को पीला कपड़ा पहनने के बहुत लाभ मिलते हैं।
बृहस्पति, सोने और तांबे जैसी पीले रंग के धातुओं से जुड़ा है। साथ ही भगवान विष्णु भी पीले वस्त्र ही धारण करते हैं। ऐसे में यदि आप पीले रंग के कपड़े और धातु पहनते हैं तो आपको भगवान विष्णु की विशेष कृपा हासिल होगी।
भगवान विष्णु को खुश करना है तो पीले रंग की मिठाई चढ़ाएं और खायें। बृहस्पति पीली मिठाई से आसानी से प्रभावित हो जाते हैं।
अगर शादी में रुकावटें आ रही हैं या अच्छे जीवनसाथी की तलाश है तो गुरुवार को पीले रंग का कपड़ा पहनना शुरू कर दें। परिस्थितयां अनुकूल हो जाएंगी।
ज्योतिष की मानें तो जब तक गुरु की कृपा न हो, विवाह नहीं हो पाता। यदि किसी लड़की की शादी में विलंब हो रहा है तो उसे गुरुवार को पीले कपड़े पहनने चाहिए। ऐसी लड़कियों को शुक्रवार के दिन सफेद वस्त्र पहनने से भी लाभ होता है।
Updated on:
06 Dec 2018 12:19 pm
Published on:
06 Dec 2018 12:13 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
