9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बच्चों को टिफिन में दें कैरट डोसा

डोसा कई तरह से बनाया जा सकता है और इसका साइज भी अपने हिसाब से रखा जा सकता है।

1 minute read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

Jul 01, 2018

carrot dosa

carrot dosa

डोसा कई तरह से बनाया जा सकता है और इसका साइज भी अपने हिसाब से रखा जा सकता है। अगर आपके बच्चे डोसा पसंद करते हैं तो उन्हें टिफिन में भी डोसा दिया जा सकता है। ऐसी ही एक टेस्टी रेसिपी है कैरट डोसा की। यह बहुत ही स्वादिष्ट बनता है और खास बात यह है कि यह बच्चों को भी बहुत पसंद आता है। इसके अलावा यह डोसा बुजुर्गो को भी खाने को दिया जा सकता है। बनने के बाद यह सॉफ्ट हो जाता है। यहां पढ़ें कैरट डोसा की रेसिपी -

सामग्री -

१ कप पतला कसा हुआ गाजर
१ कप चावल का आटा
१/२ कप कसा हुआ नारियल
२ टी-स्पून शक्कर
२ टी-स्पून बारीक कटी हुई हरी मिर्च
४ ह्लश ५ टेबल-स्पून दही
नमक स्वादअनुसार
तेल , चुपड़ने और पकाने के लिए

परोसने के लिए
हरी चटनी

विधि -

सभी सामग्री को एक बाउल में डालकर अच्छी तरह मिला लें और पानी मिलाकर गाढ़ा मुलायम घोल बना लें।

एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और इसे तेल से चुपड़ लें। तवे पर चम्मच भर घोल डालकर १२५ मिमी (५ इंच) व्यास के गोल आकार में फैला लें।

थोड़े तेल का प्रयोग कर, दोनों तरफ सुनहरा होने तक पका लें। विधी दोहराकर ७ और डोसे बना लें। हरी चटनी के साथ गरमा गरम परोसें।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।