
aloo tuk
आलू बच्चों के पसंदीदा होते हैं, हालांकि अगर आप इनके फ्रेंच फ्राइज या नगेट्स बना बना कर बोर हो गए हैं तो इस बार आलू टुक ट्राय करें। यह टेस्टी क्रिस्पी पटेटो रेसिपी है, जिसे बच्चे भी बहुत पसंद करते हैं। यहां पढ़ें आलू टुक बनाने की रेसिपी -
सामग्री -
छीले हुए आलू - 5 (400 ग्राम)
नमक - 1/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर - ½ छोटी चम्मच
भुना जीरा पाउडर - ½ छोटी चम्मच
चाट मसाला - 1 छोटी
तेल - तलने के लिए
विधि -
सभी उबले आलू को 4 भाग करते हुए काट लीजिए।
टुक तलने के लिए गैस पर कढा़ही रखिए और उसमें तेल गरम होने के लिए रख दीजिए। तेल के मध्यम गरम होने पर आलू तेल में डाल दीजिए और इन्हें मध्यम गरम तेल में सिकने दीजिए। आलू को बीच-बीच में चलाते रहिए। आलू को चैक कीजिए, आलू अंदर तक सिककर तैयार है। आलू सिकने में लगभग 8 मिनिट का समय लगता है।
तले आलू को तेल से निकालकर प्लेट में रख दीजिए और 5-6 मिनिट ठंडा होने दीजिए। आलू ठंडे होने के बाद एक आलू का टुकडा़ उठाएं और इसे बोर्ड पर रखकर हथेली से दबाव देते हुए चपटा कर लीजिए और प्लेट में रख दीजिए। इसी तरह सारे आलू को चपटा कर लीजिए।
आलू फिर से तलिए
तेल को अच्छे से गरम कीजिए। तेल के गरम होने पर आलू तलने के लिए डाल दीजिए। आलू को चारों ओर से अच्छे से कुरकरा होने तक फ्राय कर लीजिए। आलू के अच्छे से फ्राय होने के बाद इन्हें प्लेट में निकाल लीजिए। बाकी आलू भी इसी तरह फ्राय कर लीजिए। एक बार के आलू फ्राय होने में लगभग 6-7 मिनिट का समय लग जाता है।
आलू में मसाला मिलाने के लिए एक प्याली लीजिए इसमें चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर और द छोटी चम्मच नमक डालकर सभी मसालों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए। इस तैयार मसाले में से 1 चम्मच मसाला फ्राय आलू पर डालकर अच्छे से मिला दीजिए।
गरमागरम क्रिस्पी आलू टुक बन कर तैयार हैं। आलू टुक को आप स्नैक्स के रुप में सर्व कर सकते हैं। चाय, कॉफी, चटनी या सॉस के साथ जब आपका मन करे इसे बनाएं और इसके स्वाद का मजा लीजिए।
अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।
Published on:
30 Jun 2018 04:35 pm
बड़ी खबरें
View Allइंडियन रीजनल
रैसिपीज
ट्रेंडिंग
