31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या आपने ट्राय की दाना मेथी व चना दाल की सब्जी

चना दाल बनाने के वैसे तो बहुत से तरीके हैं, लेकिन यह तरीका आपको बहुत पसंद आएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 14 Jan 2018, 4:07 PM IST

dana methi chana dal sabji

dana methi chana dal sabji

चना दाल बनाने के वैसे तो बहुत से तरीके हैं, लेकिन यह तरीका आपको बहुत पसंद आएगा। दाना मेथी व चना दाल की यह सब्जी आपको और आपके परिवार को बहुत पसंद आएगी। वहीं सूखी उड़द की दाल भी एक टेस्टी रेसिपी है। यहां पढ़ें दो टेस्टी रेसिपी -

दाना मेथी व चना दाल की सब्जी

सामग्री -

दाना मेथी - आधा कप
चना दाल - आधा कप
जीरा, गर्म मसाला व हल्दी - आधा-आधा छोटा चम्मच
धनिया पाउडर, लाल मिर्च व आमचूर - एक-एक छोटा चम्मच
अदरक-लहसुन का पेस्ट - एक छोटा चम्मच
गुड़ - आधा छोटा चम्मच
सरसों का तेल - दो छोटे चम्मच

यूं बनाएं -

सबसे पहले दाना मेथी को धोकर पूरी रात भीगने दें। अब चना दाल को भी धोकर एक-डेढ़ घंटे के लिए भीगने दें। अब कड़ाही में तेल गर्म कर इसमें जीरा डालें। तडक़ने पर इसमें अदरक-लहसुन की पेस्ट डालें। अब इसमें भीगी दाल व दाना मेथी डालें। आंच कम इन्हें पांच-सात मिनट के ढक्कन लगा कर पकाएं। अब आधा कप पानी में सारे सूखे मसाले घोलकर इसमें डालें और एक बार फिर इसे धीमी आंच पर ही पकने दें। जब तक कि दोनों चीजें गल न जाएं। अंत में इसमें गुड़ मिलाकर गैस बंद कर दें। तैयार सब्जी को पूड़ी-रोटी या परांठे के साथ सर्व करें।

सूखी उड़द दाल

सामग्री -

उड़द की सफेद दाल - एक कप
अदरक, हरी मिर्च - एक-एक छोटा चम्मच
प्याज व टमाटर - एक-एक
चाट व गर्म मसाला - आधा-आधा छोटा चम्मच
हरा धनिया - दो बड़े चम्मच
नमक व लाल मिर्च - स्वादानुसार
तेल - दो बड़े चम्मच
नींबू - एक

यूं बनाएं -

सबसे पहले सफेद उड़द दाल को धोकर नमक व हल्दी मिले पानी में हल्की कसर रहने तक पकाएं व इसका पानी निथार लें। अब पैन में तेल गर्म करें और इसमें बारीक कटा प्याज डालें। हल्का सुनहरी होने पर इसमें कटी हरी मिर्च, अदरक, टमाटर व नमक, लाल मिर्च गर्म मसाला डालें। दो-तीन मिनट पकाने के बाद इसमें उबली दाल डालकर अच्छी तरह मिलाएं। दो-चार मिनट पकाएं व गैस बंद कर दें। अब इसमें नींबू का रस, चाट मसाला डालें व हरे धनिए से सजाएं। तैयार है चटपटी सूखी उड़द की दाल सर्व करने के लिए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।