
parat handva
जन्माष्टमी पर व्रत में भी अगर कुछ टेस्टी खाने का मन करे तो आप परत हांडवा खा सकते हैं। इसे बनाने में थोड़ा वक्त लगता है, लेकिन फिर व्रत के दिन के लिए तो अच्छा ही है। आपका समय भी बीत जाता है और व्रत में खाने लायक टेस्टी व्यंजन भी बन जाता है। यहां पढ़ें परत हांडवा बनाने की रेसिपी -
सामग्री -
कन्द मिश्रण के लिए
1 कप छिले, उसना और कसा हुआ कन्द
1 टी-स्पून बारीक कटी हरी मिर्च
2 टी-स्पून शक्कर
1 टी-स्पून नींबू का रस
1 टेबल-स्पून अरारोट का आटा
सेंधा नमक , स्वादअनुसार
पनीर मिश्रण के लिए
1 कप मोटा कसा हुआ पनीर
1/4 कप हरी चटनी
सेंधा नमक , स्वादअनुसार
आलू मिश्रण के लिए
1 कप छिले, उसने और कसे हुए आलू
1 टी-स्पून बारीक कटी हरी मिर्च
2 टी-स्पून शक्कर
1 टी-स्पून नींबू का रस
1 टेबल-स्पून आरारोट का आटा
सेंधा नमक , स्वादअनुसार
अन्य सामग्री
1/2 टी-स्पून घी चुपड़ने के लिए
1 टेबल-स्पून तेल
1/2 टी-स्पून जीरा
1 टेबल-स्पून तिल
परोसने के लिए
मूंगफली दही चटनी
हरी चटनी
विधि -
एक बेकिंग बर्तन को ½ टी-स्पून घी से चुपड़े। कन्द के मिश्रण को नीचे के भाग में अच्छि तरह से फैलाए, उपर पनीर का मिश्रण फैलाएं और उसके उपर आलू का मिश्रण अच्छि तरह से फैलाएं। एक तरफ रख दें। एक छोटे नॉन-स्टिक कढ़ाई में तेल गरम करें और जीरा डालें।
जब जीरा चटकने लगे, तिल डालकर कुछ सेकन्ड तक भूनें। परत हुए बेकिंग व्यंजन में बघार डालें और पहले से गरम अवन में 200°c (400ºf) के तापमान पर 20 मिनट या व्यंजन के सुनहरे होने तक पकाएं। ठंडा करने के लिये एक तरफ रख दें। ८ बराबर हिस्सों में काटकर मूंगफली-दही चटनी और हरी चटनी के साथ गरमा गरम परोसें।
अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।
Published on:
2 Sep 2018, 12:28 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.