12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऐसे बनाएं बेसन वाली भरवां भिंडी

वैसे तो भिंडी को कई तरीकों से बनाया जा सकता है, लेकिन बेसन वाली भरवां भिंडी की बात ही अलग है

2 min read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

Jan 04, 2018

stuffed bhindi

stuffed bhindi

वैसे तो भिंडी को कई तरीकों से बनाया जा सकता है, लेकिन बेसन वाली भरवां भिंडी की बात ही अलग है। यह काफी क्रिस्पी और टेस्टी बनती है। इसे बनाना भी आसान है और इसे बच्चे भी खुश हो कर खाते हैं। यहां पढ़ें भरवां भिंडी की रेसिपी -

सामग्री -

भिन्डी- 300 ग्राम ( मीडियम आकार की मुलायम भिन्डी )
बेसन - 1 टेबल स्पून (यदि आप चाहें)
तेल - 3-4 टेबल स्पून
सौंफ पाउडर- 2 छोटी चम्मच
धनियां पाउडर - 2 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर- आधा छोटी चम्मच
अमचूर पाउडर- आधा छोटी चम्मच
गरम मसाला- एक चौथाई छोटी चम्मच
अदरक- 1 इंच लम्बा टुकड़ा ( कद्दूकस कर लें)
हींग - 1 चुटकी
जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच
नमक- स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)

विधि -

भिन्डियों को अच्छी तरह धो लीजिए। पानी हटाइए, भिन्डियों के दोनों तरफ के डन्ठल काट दीजिए और उन्है इस तरह काटिए कि भिन्डी एक ओर से जुड़ी रहें।

हींग और बेसन को छोड़कर, सारे मसाले प्लेट में निकाल कर मिला लीजिए। छोटी कढ़ाई में १ टेबल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिए, हींग और जीरा डालिए, जीरा तड़कने पर बेसन डाल कर भूनिए, सारे प्लेट में निकाले हुए मसाले भी इस मसाले में मिला लीजिए, १ मिनिट भूनिए, गैस बन्द कर दीजिए, भिन्डी में भरने के लिये मसाला तैयार है।

इस मसाले को थोड़ा थोड़ा भिन्डियों में भरिए ( मसाला इस हिसाब से भरें कि सारी भिन्डियां भर जाएं )।

कढ़ाई में २ बड़े चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिए। तेल में मसाले भरी भिन्डी डालिए और धीरे धीरे 2-3 बार चमचे से चलाकर, ५ मिनिट ढककर मीडियम गैस फ्लेम पर पकाइए, ढक्कन खोलिए, भिन्डियों को पलटिए, 2-3 मिनिट और ढककर धीमी गैस पर पकाइए। भिन्डियों को खोलें और पलट कर 2-3 मिनिट बिना ढक्कन के ही तेज गैस फ्लेम पर पकाइए। भरवां भिन्डियां तैयार हैं।

भरवां भिन्डियों को प्याले में निकाल लीजिए, बेसन वाले मसाले की भरवां भिन्डी परांठे, नान या चपाती के साथ परोसिए और खाइए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।