29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आलू के साथ बनाएं भरवां शिमला मिर्च

अगर आपके बच्चे शिमला मिर्च की सब्जी खाना पसंद नहीं करते और आपको यह सब्जी बहुत पसंद है तो इस बार इसे आलू भरकर बनाएं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 28 Jan 2018, 4:43 PM IST

stuffed shimla mirch

stuffed shimla mirch

अगर आपके बच्चे शिमला मिर्च की सब्जी खाना पसंद नहीं करते और आपको यह सब्जी बहुत पसंद है तो इस बार इसे आलू भरकर बनाएं। इससे आप बच्चों को शिमला मिर्च में से आलू निकाल कर खिला सकते हैं और खुद भरवां शिमला मिर्च का स्वाद ले सकते हैं। यहां पढ़ें भरवां शिमला मिर्च बनाने की रेसिपी -

सामग्री -

चार लोंगों के लिए
शिमला मिर्च - 5-6
आलू - 300 ग्राम या 5-6
तेल - 4 टेबिल स्पून
हींग - 1-2 पिन्च
जीरा - आधा छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
धनिया पाउडर - एक छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
अमचूर पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
नमक - स्वादानुसार

विधि -

सबसे पहले आलू उबालने रख दें। शिमला मिर्च अच्छी तरह धोलें। अब उनके डन्ठल चाकू की सहायता से निकाल दें, साथ ही उनके अन्दर के बीज भी निकाल कर हटा दें।

अब उबाले हुए आलुओं को छील लें और बारीक तोड़ लें। कढ़ाई में एक टेबिल स्पून तेल डाल कर गरम कर लीजिए। हींग और जीरा डाल दीजिए। जीरा भुनने के बाद हल्दी, धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर, गरम मसाला और अमचूर पाउडर डाल दीजिए। अब इस मसाले को आधा मिनिट तक भूनिए। इसमें आलू और नमक डाल दीजिए। कलछी से चलाते हुए २-३ मिनिट तक भूनिए। गैस से उतार लीजिए और ठंडा होने दीजिए। पिठ्ठी शिमला मिर्च में भरने के लिये तैयार है।

अब शिमला मिर्च लीजिए और उसमें ये पिठ्ठी भर दीजिए। जो डन्ठल आपने हटाए थे वे लगा कर उसके काटे हुए स्थान को बन्द कर दीजिए। इसी तरह सारे शिमला मिर्च भर कर तैयार कर लीजिए।

कढ़ाई में बचा हुआ तेल ( ३ टेबिल स्पून ) डाल कर गरम कीजिए और उसमें वे शिमला मिर्च लगा कर रख दीजिए, और ढक दीजिए। २-३ मिनिट बाद ढक्कन खोलकर उनको पलट दीजिए। अब दुबारा ढक दीजिए। २-३ मिनिट बाद खोलिए और जिस ओर शिमला मिर्च नहीं सिके हैं उस साइड नीचे की तरफ करते हुए पलट दीजिए। १-२ मिनिट में ये बन कर अब तैयार होने वाले ह। आप स्वयं देखिए कि सारे शिमला मिर्च मुलायम हो गए हैं। और अब शिमला मिर्च तैयार हैं।

शिमला मिर्च बाउल में निकाल कर रख लीजिए, और पराठे, नान, चपाती किसी के भी साथ खाइए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।