आरआर कॉलेज में एनसीसी क्वाटर्स के पास जंगल में महिलाओं ने बघेरा देखने का दावा किया है। इसके बाद बघेरा देखने के लिए कॉलेज के गेट पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी वहां पहुंच गए। सरिस्का से टीम को बुलवाया गया है। रात को यहां वन विभाग के जवान तैनात कर दिए गए हैं।
हालांकि अभी तय नहीं हो पाया है कि महिलाओं द्वारा देखा गया जंगली जानवर बघेरा ही है या कोई और जानवर। इसके लिए टीम खोजबीन कर रही है। डीएफओ राजेंद्र हुड्डा का कहना है कि आरआर कॉलेज का जंगल बड़ा है। इसमें अगर बघेरा या जरख है तो उसको पकड़ लिया जाएगा। इसके लिए सरिस्का से डॉक्टर और वन के अधिकारी बुलाए गए हैं।