10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

शराब की दुकान खोलने का विरोध, कंटेनर को उठाने की मांग… स्टेट हाईवे जाम की चेतावनी

बरखेड़ा (मालाखेड़ा) गांव में शराब की दुकान और गोदाम खोलने का ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया है। गांव वाले पिछले 15 दिनों से एकजुट होकर दुकान नहीं खुलने दे रहे हैं। शुक्रवार को भी आबकारी और पुलिस विभाग के खिलाफ नारेबाजी हुई।

Google source verification

बरखेड़ा (मालाखेड़ा) गांव में शराब की दुकान और गोदाम खोलने का ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया है। गांव वाले पिछले 15 दिनों से एकजुट होकर दुकान नहीं खुलने दे रहे हैं। शुक्रवार को भी आबकारी और पुलिस विभाग के खिलाफ नारेबाजी हुई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जबरदस्ती हुई तो स्टेट हाईवे 44 जाम करेंगे।

ग्रामीणों का आरोप है कि दूसरी पंचायत की शराब जबरन उनके गांव में बेची जा रही है, जो नियमों के खिलाफ है। ननको देवी, जिनके खेत में कंटेनर रखा गया है, ने दुख जताया कि शराब ने उनके दो बेटों की जान ली, इसलिए वह ठेका नहीं चाहतीं। गांव के लोगों का कहना है कि बरखेड़ा में कभी शराब की दुकान नहीं रही और वे किसी भी हाल में इसे शुरू नहीं होने देंगे। मौके पर सैकड़ों महिला-पुरुष विरोध में डटे रहे।