21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर
VIDEO: अवैध खनन करती जेसीबी के पीछे दौड़ी वन विभाग की टीम, देखें वीडियो 
Play video

VIDEO: अवैध खनन करती जेसीबी के पीछे दौड़ी वन विभाग की टीम, देखें वीडियो 

अवैध पत्थर खनन कर परिवहन करने की सूचना पाकर वन विभाग का स्टाफ मौके पर पहुंचा। वहां एक जेसीबी पहाड़ से उतरती दिखाई दी।

Google source verification

अलवर जिले के के पिनान वन क्षेत्र परवैणी में रात करीब 11 बजे एक जेसीबी व ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया है। उप वन संरक्षक राजेन्द्र कुमार हुड्डा के निर्देशन में अवैध पत्थर खनन कर परिवहन करने की सूचना पाकर वन विभाग का स्टाफ मौके पर पहुंचा। वहां एक जेसीबी पहाड़ से उतरती दिखाई दी। वन स्टाफ को देख चालक ने जेसीबी को वन स्टाफ पर चढ़ाने की कोशिश की, लेकिन वन स्टाफ ने पीछा नहीं छोड़ा। जेसीबी से पेड़ उखाड़ कर रास्ते को अवरुद्ध किया। आखिर में रामसिंहपुरा के जंगल से वाहन को जब्त कर लिया। सूचना पर पुलिस थाना रैणी स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया।