
अलवर में बाला डहरा स्थित चूहड़सिद्ध मेले में कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। इस दौरान कुश्ती के 150 से ज्यादा मुकाबले हुए। इनाम की राशि 11 रुपए से शुरू होकर अंतिम कामडा 31 हजार रुपए का रहा। अंतिम कुश्ती चांदोली के शेरा पहलवान और बानसूर के विकास के बीच हुई। कुश्ती बराबरी पर छूटी, इसलिए किसी भी पहलवान को इनाम के रूप में 31 हजार रुपए नहीं दिए गए। आयोजन कमेटी ने इन दोनों पहलवानों को 5100-5100 रुपए का पुरस्कार दिया। कुश्ती दंगल में निर्णायक मोहरसिंह पीटीआई रहे।
यह भी पढ़ें:
National Science Day: साइंस में किए कई रिसर्च, मानव जीवन को बनाया आसान