7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा

भाजपा सांसद की चौपाल में जमकर चले लात घूंसे, किसानों ने फेंकी कुर्सियां

आगरा के आंवलखेड़ा में सांसद और एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ.रामशंकर कठेरिया लगा रहे थे रात्रि चौपाल

Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

May 15, 2018

आगरा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सांसदों को क्षेत्र में जाकर रात्रि चौपाल लगाने के निर्देश मिले हैं। आगरा में एससी आयोग के अध्यक्ष और भाजपा सांसद डॉ.रामशंकर कठेरिया ने रात्रि चौपाल आंवलखेड़ा में लगाई। इस चौपाल में जमकर लात घूंसे चले, किसानों ने एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकीं, इससे अफरा तफरी मच गई, पुलिस ने लोगों को हिरासत में लिया है।

आंवलखेड़ा में लगाई सांसद ने चौपाल
सोमवार रात्रि में आंवलखेडा में सांसद व एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ. राम शंकर कठेरिया ने चौपाल लगाई, आंवलखेडा में बड़ा पंडाल लगाया गया, चौपाल में जमीन पर बैठने के साथ कुर्सियां भी डाली गईं थी। चौपाल में काफी संख्या में लोग पहुंचे। सांसद कठेरिया चौपाल में लोगों की जनसमस्याएं सुनने के लिए डीएम गौरव दयाल और एसएसपी अमित पाठक को साथ लेकर आए थे। किसान चौपाल में जनसमस्याएं बता रहे थे। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारी भी मौजूद थे जो उनकी समस्या का निदान करने की कोशिश कर रहे थे।

बढ़ती गई भीड़, एक गांव ने की चकबंदी की मांग
इस दौरान भीड़ बढ़ती गई। एक किसान ने गांव में चकबंदी की मांग की, जिसे दूसरे गांव के किसानों ने चकबंदी कराने से मना कर दिया। इसे लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और लात घूंसे चलने लगे। किसानों के बीच कुर्सियां फिंकने लगी। इस घटना से चौपाल में अफरा तफरी मच गई। लोगों में भगदड़ का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर स्थिति को संभाला और हंगामा कर रहे लोगों को हिरासत में लिया। डॉ.रामशंकर कठेरिया का कहना है कि चौपाल में एक ही परिवार के दो लोगों के बीच विवाद हुआ है।