27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगरा
लोधी समाज का भाजपा पर बड़ा आरोप, बंधुआ मजदूर समझती है, देखें वीडियो
Play video

लोधी समाज का भाजपा पर बड़ा आरोप, बंधुआ मजदूर समझती है, देखें वीडियो

भाजपा ने टिकट न दिया तो विकल्प खुले
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 30 Sep 2018, 5:43 PM IST

आगरा। अखिल भारतीय लोधी महासभा की चिंतन बैठक हैवन्स गार्डन, ताजनगरी फेस-2 में चल रही है। इसमें लोकसभा चुनाव 2019 में लोधी समाज की भूमिका पर चर्चा की जा रही है। बैठक में महासभा के जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह ने कहा कि सत्ताधारी पार्टी के लोग लोधी समाज को बंधुआ मजदूर समझते हैं।

यह भी पढ़े: लोकसभा चुनाव से पूर्व भाजपा से छिटका लोधी वोट बैंक, पदाधिकारी आज दे सकते हैं इस्तीफा, पार्टी में खलबली

भाजपा ने टिकट न दिया तो विकल्प खुले
गुलाब सिंह ने विषय प्रवर्तन करते हुए कहा -सांसद हो या विधायक, समाज को ठुकराया जा रहा है। इसी कारण चिन्तन बैठक बुलाई गई है। लोकसभा चुनाव 2019 में समाज को प्रतिनिधित्व कैसे मिले, इस पर चर्चा की जा रही है। सत्ता में रहकर सत्ताधारी पार्टी से टिकट मांगें। अगर नहीं सुनी जाएगी तो विकल्प खुले हुए हैं। विधान परिषद, आगरा विकास प्राधिकरण, नगर निगम, मंडी समिति जैसी तमाम सरकारी समितियों में लोधी समाज के लोगों को प्रतिनिधित्व दिया जाए। अगर कोई पार्टी टिकट नहीं देती है, तो समाज अपने प्रत्याशी को चुनाव लड़ाने के लिए बाध्य होगा। अगर हम जीतेंगे नहीं तो हराने का काम करेंगे।

यह भी पढ़े: शिवपाल के इस दांव से अंजान थे अखिलेश, अब लोकसभा चुनाव में पड़ेगा भारी

लोकसभा चुनाव से पूर्व भाजपा से छिटका लोधी वोट बैंक, पदाधिकारी आज दे सकते हैं इस्तीफा, पार्टी में खलबली
-लोधी समाज के भाजपा नेताओं पर भारी दबाव
-वोट के लिए उपयोग करने और उपेक्षा का आरोप

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश