5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद

Ahmedabad: मेमनगर में एक ही हॉस्टल की 57 छात्राएं बीमार, 18 भर्ती

Ahmedabad: शहर के मेमनगर क्षेत्र में स्थित पटेल समाज हॉस्टल में रहने वाली 57 छात्राओं को उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस हॉस्टल में लगभग 900 छात्राएं रहती हैं। बीमार हुईं छात्राओं में से 18 को भर्ती करना पड़ा है। महानगरपालिका का स्वास्थ्य विभाग इस मुद्दे पर नजर […]

Google source verification

Ahmedabad: शहर के मेमनगर क्षेत्र में स्थित पटेल समाज हॉस्टल में रहने वाली 57 छात्राओं को उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस हॉस्टल में लगभग 900 छात्राएं रहती हैं। बीमार हुईं छात्राओं में से 18 को भर्ती करना पड़ा है। महानगरपालिका का स्वास्थ्य विभाग इस मुद्दे पर नजर बनाए हुए है।महानगरपालिका के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भाविन सोलंकी ने बताया कि एक ही हॉस्टल में रहने वाली लगभग 900 छात्राओं में से 57 बीमार हुईं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए क्षेत्र के ही स्टर्लिंग अस्पताल ले जाया गया। इनमें से 18 छात्राएं अभी भर्ती हैं, जबकि बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। सभी की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी छात्राएं खतरे के बाहर हैं। छात्राओं के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग की जांच में सामने आया है कि छात्राओं ने अलग अलग समय अलग-अलग खाना खाया था। कुछ ने बाहर से पानी पूरी तो कुछ ने अन्य खाना खाया था। इसके अलावा हॉस्टलपरिसर में शनिवार को खिचड़ी, इडली और सेव खमणी तैयार की गई थी। डॉ. सोलंकी ने बताया कि बाहर और हॉस्टल दोनों जगह के भोजन के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।

सफाई व्यवस्था की जांच भी

महानगरपालिका की टीम ने हॉस्टल परिसर की कैंटीन की सफाई व्यवस्था और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की भी जांच की है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि बीमारी का कारण बाहर का खाना था या होस्टल परिसर का भोजन।