18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद

अहमदाबाद के पांचकुवा-रेवड़ी बाजार में भीषण आग, 22 दुकानों तक फैली

अहमदाबाद शहर के पांचकुवा रेवडी बाजार क्षेत्र में बुधवार दोपहर लगभग सवा बजे कपड़े की एक दुकान में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते यह आग 22 दुकानों तक फैल गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। आग पर नियंत्रण पाने के लिए […]

Google source verification

अहमदाबाद शहर के पांचकुवा रेवडी बाजार क्षेत्र में बुधवार दोपहर लगभग सवा बजे कपड़े की एक दुकान में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते यह आग 22 दुकानों तक फैल गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। आग पर नियंत्रण पाने के लिए फायर विभाग के लगभग सवा सौ कर्मचारियों और अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया। जिस क्षेत्र में यह आग लगी थी वह काफी व्यस्त जहां ज्यादातर समय भारी भीड़ रहती है।प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग इतनी तेज गति से फैली की देखते-देेखते ही उसने कई दुकानों को लपटों में ले लिया। आसमान में काफी ऊंचाई तक उठते धुएं के गुबार से लोग सहम गए। इस संबंध में जानकारी पाकर पहुंची फायर विभाग की टीम ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि इस भीषण आग में किसी के हताहत होने की खबरें नहीं हैं। नुकसान की बात करें तो कपड़ों की कई दुकानों में भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। चारों ओर काली दुकानों और जला हुआ सामान दिखाई दिया।

मनपा का कहना है कि फायर विभाग की त्वरित कार्रवाई से बड़ी दुर्घटना टल गई। आग पर पूरी तरह काबू पा लिया उसके बाद कूलिंग का काम शुरू किया। आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।32 फायर गाड़ियों का उपयोग

जानकारी मिलते ही फायर विभाग ने तुरंत बड़े पैमाने पर राहत व बचाव कार्य शुरू किया। आग पर काबू पाने के लिए कुल 32 फायर गाड़ियां तैनात की गईं। इनमें 14 वॉटर बाउज़र, 2 मिनी फाइटर, 5 वॉटर टेंडर, 8 से दस फर्स्ट रिस्पॉन्डर गाड़ियां शामिल रहीं। फायर विभाग के अनुसार आग बुझाने के इस अभियान में कुल 121 फायर विभाग के कर्मचारी लगे रहे। इनमें 82 फायरमैन कई अधिकारी भी शामिल रहे।