
Ahmedabad. दीपावली के दिन घर में लोग मां लक्ष्मी का पूजन करते हैँ। घर को सजाते हैं, लेकिन शहर के राणीप थाना क्षेत्र में पिता ने तीक्ष्ण हथियार से वार करके पुत्र की हत्या कर दी।इलाके के एसीपी डी वी राणा ने संवाददाताओं को बताया कि शहर पुलिस को 108 एंबुलेंस के जरिए सूचना मिली कि राणीप में अंबिका स्कूल के पास खोडियारनगर की झुग्गी में एक व्यक्ति जख्मी हालत में है। वहां पहुंचने पर पता चला कि व्यक्ति की मौत हो गई है। देखने पर गले में तीक्ष्ण हथियार के निशान थे।
प्राथमिक जांच में पता चला कि झुग्गी में रहने वाले भाईलाल गोहेल (72) ने ही उनके पुत्र जयेश गोहेल (35) की गले पर तीक्ष्ण हथियार (धारिया) से वार करके हत्या कर दी। प्राथमिक जांच में पता चला कि जयेश काम धंधा नहीं करता था। उसकी पत्नी भी करीब एक साल से उसे छोड़कर मायके चली गई है। जयेश काम धंधा नहीं करता था। घर में लोगों से झगड़े करता था। चोरी की भी कोशिश करता था। इससे वे परेशान हो गए थे। ऐसे में सोमवार को भी झगड़ा हुआ, जिससे आवेश में आकर जयेश के पिता ने उसकी हत्या कर दी।