19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद
Ahmedabad: डेढ़ करोड़ से ज्यादा की विदेशी शराब पर चला रोड रोलर
Play video

Ahmedabad: डेढ़ करोड़ से ज्यादा की विदेशी शराब पर चला रोड रोलर

जिले के धोलका डिवीजन में बीते महीनों में 55 मामलों में जब्त शराब, बीयर की गई नष्ट

Google source verification

Ahmedabad. गुजरात में शराबबंदी है। ऐसे में विदेशी शराब, बीयर की तस्करी करने वालों पर कार्रवाई कर पुलिस की ओर से शराब जब्त की जाती है। जिले के धोलका डिवीजन में बीते महीनों में 55 मामलों में जब्त की गई एक करोड़ 63 लाख रुपए कीमत की विदेशी शराब को नष्ट किया। इतनी कीमत की 38 हजार 566 बोतलें और टीन पर वीडियोग्राफी और नशाबंदी अधिकारी की उपस्थिति में केराला जीआईडीसी इलाके के अमीपुर गांव में रोड रोलर चलाया गया।