16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद
अहमदाबाद: स्कूटर पर स्टंटबाजी करना पड़ा महंगा
Play video

अहमदाबाद: स्कूटर पर स्टंटबाजी करना पड़ा महंगा

अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर संज्ञान लिया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को पकड़ा है।

Google source verification

सोशल मीडिया पर रील बनाकर फेमस होने के चक्कर में लोग नियमों की अनदेखी करने के साथ खुद की व अन्य लोगों की जिंदगी को भी जोखिम में डालने से भी नहीं चूकते। ऐसे ही एक मामले में स्कूटर पर चार सवारी जा रहे स्कूटर चालक की ओर से वाहन को लहराते हुए लापरवाही पूर्वक चलाने व उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। इस वीडियो पर संज्ञान लेते हुए अहमदाबाद शहर ट्रैफिक पूर्व डीसीपी ने कार्रवाई की है।

ट्रैफिक पुलिस ने के डिवीजन ट्रैफिक पुलिस थाने में इस बाबत भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर किया है। वायरल वीडियो में नजर रहे वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर जांच करते हुए उसके मालिक तक पहुंची और फिर चलाने वाले व घटना के समय सवार युवकों की पहचान की।

ट्रैफिक पूर्व के उपायुक्त सफीन हसन ने जानकारी दी कि इस मामले में वाहन चालक की पहचान शुभम गज्जर के रूप में की गई है। वह रखियाल रामी की चाली का रहने वाला है। वायरल वीडियो में वह उसके मित्र सुजरासिंह मारवाडी (19), जितेन्द्र सिंह सिसोदिया (18) व एक अन्य किशोर को बिठाकर लापरवाही पूर्वक अनुपम सिनेमा ब्रिज के पास से गुजर रहा था। सर्पाकार रूप में तेज गति से लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के चलते खुद की और अन्य लोगों की भी जिंदगी खतरे में डाली थी। इस मामले में वाहन चालक और उसके दो अन्य दोस्तों को गिरफ्तार किया है। किशोर को हिरासत में लिया गया है।