14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद
Ahmedabad: वेजलपुर टीपी स्कीम में 27 आवासों पर चला बुलडोजर
Play video

Ahmedabad: वेजलपुर टीपी स्कीम में 27 आवासों पर चला बुलडोजर

Ahmedabad: शहर के दक्षिण-पश्चिम जोन अंतर्गत वेजलपुर इलाके में सोमवार को 27 आवासीय निर्माणों को ढहा दिया गया। एस्टेट और नगर विकास विभाग की टीम ने आनंदनगर पुलिस जाब्ते में यह कार्रवाई की।मनपा के अनुसार वॉर्ड नंबर 32 (वेजलपुर) स्थित टीपी स्कीम नंबर 03 स्थित सुर्यनगर-चंद्रनगर स्लम क्षेत्र में री-डेवलपमेंट योजना के तहत कार्रवाई की। […]

Google source verification

Ahmedabad: शहर के दक्षिण-पश्चिम जोन अंतर्गत वेजलपुर इलाके में सोमवार को 27 आवासीय निर्माणों को ढहा दिया गया। एस्टेट और नगर विकास विभाग की टीम ने आनंदनगर पुलिस जाब्ते में यह कार्रवाई की।मनपा के अनुसार वॉर्ड नंबर 32 (वेजलपुर) स्थित टीपी स्कीम नंबर 03 स्थित सुर्यनगर-चंद्रनगर स्लम क्षेत्र में री-डेवलपमेंट योजना के तहत कार्रवाई की।

यह क्षेत्र पहले से स्लम री-डेवलपमेंट पॉलिसी अंतर्गत अधिसूचित है। इस जगह पर कुल 492 असरग्रस्त कब्जेदारों में से 27 ने असहमति जताई थी। नियमानुसार नोटिस देने के बाद सोमवार को आनंदनगर पुलिस थाने के बंदोबस्त में महानगरपालिका की टीम ने अभियान चलाया और बुलडोजर की मदद से सभी निर्माणों को ढहा दिया गया।

बताया गया है कि पुलिस सुरक्षा में चले इस अभियान में 27 प्रभावितों के कब्जे वाले ऊपरी मंजिल के आवास पहले ही खाली कराए गए थे। नोटिस प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन्हें सोमवार को ढहा दिया गया था।