27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अहमदाबाद
खेलैयाओं के लिए खुश खबर, गुजरात में देर रात तक खेल सकेंगे गरबा
Play video

खेलैयाओं के लिए खुश खबर, गुजरात में देर रात तक खेल सकेंगे गरबा

गुजरात सरकार ने गरबा को लेकर शनिवार को बड़ी महत्वपूर्ण घोषणा की।
Google source verification

गरबा को लेकर गुजरात सरकार ने शनिवार को महत्वपूर्ण घोषणा की है। इसके तहत खेलैया देर रात तक गरबा खेल सकेंगे। यूं तो अहमदाबाद शहर पुलिस आयुक्त सहित राज्य के अन्य पुलिस आयुक्त और पुलिस अधीक्षकों की ओर से जारी किए गए गरबा के दिशा निर्देशों में रात 12 बजे तक ही गरबा, डीजे, लाउड स्पीकर बजाने की छूट देने की बात कही गई है। उसके बाद गरबा खेलने पर रोक है।

शनिवार को गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने महाराष्ट्र में एक न्यूज चैनल पर इस संबंध में अहम घोषणा की। उन्होने कहा कि गरबा गुजरात की पहचान है। गुजरात के लोग सुबह पांच बजे तक भी गरबा खेल सकते हैं।उसके बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर जारी किए दो मिनट 21 सेकेंड के वीडियो संदेश में कहा कि गुजरात में बीते वर्षों की तरह ही इस वर्ष भी भूपेंद्र पटेल की सरकार ने देर रात तक लोगों को गरबा खेलने की मंजूरी दी है। इस संबंध में पुलिस प्रशासन को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। भक्ति और शक्ति, माता की आराधना के इस उत्सव के नौ दिनों में पुलिस प्रशासन भी लोगों की भावनाओं को देखते हुए अतिरिक्त ड्यूटी करेगा।