
Ahmedabad news: महानगरपालिका (मनपा) ने मंगलवार को ग्यासपुर क्षेत्र में अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ सख्त कदम उठाए। ग्यासपुर गांव के पीछे इंडस्ट्रियल वॉशिंग यूनिट के रूप में लगभग 45,350 वर्ग फुट क्षेत्र में बने कुल 19 अनधिकृत यूनिटों को हटाया गया।
इससे पहले नोटिस जारी किए थे। लेकिन निर्माणकर्ताओं द्वारा स्वेच्छा से ढांचा न हटाने पर मनपा को पुलिस बंदोबस्त के बीच यह कार्रवाई करनी पड़ी।इससे पहले अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया।
इसके तहत बीआरटीएस मार्ग और अन्य सार्वजनिक सड़कों पर यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले 4 कच्चे शेड, 13 अन्य अतिक्रमणों को हटाया। साथ ही 11 अनधिकृत वाहनों पर नोटिस जारी किए गए और अवैध विज्ञापन बोर्ड व वाहन लॉकिंग की एवज में 10,500 की वसूली की गई। मनपा के अनुसार इस तरह की कार्रवाई आगामी दिनों में भी जारी रहेगी ताकि सार्वजनिक मार्गों पर यातायात और आमजन की आवाजाही में कोई बाधा न आए।