15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद

विश्व शांति के लिए अहमदाबाद में हुआ हवन

अहमदाबाद शहर के सरसपुर स्थित श्री बाला हनुमान मंदिर की ओर से रविवार को विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें ईरान, इजराइल और अमरीका के बीच जारी युद्ध रोकने और वैश्विक शांति की कामना की गई। स्थानीय विधायक के साथ आम जनता के बीच वेदपाठी ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चार किए।इस कार्यक्रम का नेतृत्व मंदिर के […]

Google source verification

अहमदाबाद शहर के सरसपुर स्थित श्री बाला हनुमान मंदिर की ओर से रविवार को विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें ईरान, इजराइल और अमरीका के बीच जारी युद्ध रोकने और वैश्विक शांति की कामना की गई। स्थानीय विधायक के साथ आम जनता के बीच वेदपाठी ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चार किए।इस कार्यक्रम का नेतृत्व मंदिर के मुख्य को-ऑर्डिनेटर हेमेंद्र बागडी, नित्यानंद महाराज और विद्यानंद चौधरी ने किया। इस दौरान महामंडलेश्वर अखिलेश्वरदास महाराज की उपस्थिति रही, साथ ही करीब 30 वेदपाठी ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चार कर पवित्र और सकारात्मक वातावरण बनाया।

स्थानीय विधायक दिनेश कुशवाह ने कहा, इस तरह के धार्मिक आयोजनों का ध्येय स्पष्ट है। विश्व एक परिवार है और शांति के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने रसोई गैस की किल्लत की आशंका के बीच सरकार को भी अवगत कराने की बात कही। स्थानीय नेता भास्कर भट्ट ने बताया कि यह वैदिक यज्ञ विज्ञान और अध्यात्म का संगम है, जो तनावमुक्त जीवन और समाज में सद्भाव स्थापित करता है। हेमेंद्र बागडी ने यज्ञ को बुद्धि और वातावरण दोनों को शुद्ध करने वाला बताया।