11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद
शाहीबाग में कैचपिट के भीतर फूड वेस्ट फेंकने पर दुकान सील
Play video

शाहीबाग में कैचपिट के भीतर फूड वेस्ट फेंकने पर दुकान सील

शहर में मानसून पूर्व तैयारी के दौरान शाहीबाग क्षेत्र में फूड वेस्ट को कैचपिट के भीतर डालने का मामला सामने आया है। मनपा उपायुक्त सोमवार सुबह राउंड पर थे, उस दौरान शाहीबाग क्षेत्र में नमस्ते सर्कल के निकट कैचपिट की सफाई की जांच करने पर उसमें फूड वेस्ट मिला। इस संबंध में जब जानकारी ली गई तो पता चला कि पास की दुकान से फूड वेस्ट यहां फेंक दिया जाता है। इस एवज में मनपा ने कार्रवाई करते हुए दुकान को सील कर दिया। मनपा के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट विभाग के अनुसार फेंके गए फूड वेस्ट के कारण बारिश के पानी की निकासी में अवरोध पैदा हो सकता था। इसे गंभीर मानते हुए यह कार्रवाई की।

Google source verification

Ahmedabad: शहर में मानसून पूर्व तैयारी के दौरान शाहीबाग क्षेत्र में फूड वेस्ट को कैचपिट के भीतर डालने का मामला सामने आया है। मनपा उपायुक्त सोमवार सुबह राउंड पर थे, उस दौरान शाहीबाग क्षेत्र में नमस्ते सर्कल के निकट कैचपिट की सफाई की जांच करने पर उसमें फूड वेस्ट मिला।

इस संबंध में जब जानकारी ली गई तो पता चला कि पास की दुकान से फूड वेस्ट यहां फेंक दिया जाता है। इस एवज में मनपा ने कार्रवाई करते हुए दुकान को सील कर दिया। मनपा के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट विभाग के अनुसार फेंके गए फूड वेस्ट के कारण बारिश के पानी की निकासी में अवरोध पैदा हो सकता था।

इसे गंभीर मानते हुए यह कार्रवाई की।जलभराव से बचने और पानी की निकासी सुचारू रखने के लिए मानसून पूर्व तैयारी के दौरान सभी नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। कैचपिट, ड्रेनेज लाइन या सार्वजनिक जगहों पर कचरा फेंकने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।