12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद

नरोडा में भटकते मवेशियों को पकड़ने वाली टीम पर हमला

अहमदाबाद शहर के नरोडा इलाके में कुछ लोगों ने भटकते हुए मवेशियों को पक़ड़ने पहुंची महानगरपालिका की पशु उपद्रव नियंत्रण विभाग (सीएनसीडी) की टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में एक कर्मचारी घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस संबंध में कृष्णनगर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया […]

Google source verification

अहमदाबाद शहर के नरोडा इलाके में कुछ लोगों ने भटकते हुए मवेशियों को पक़ड़ने पहुंची महानगरपालिका की पशु उपद्रव नियंत्रण विभाग (सीएनसीडी) की टीम पर हमला कर दिया।

इस हमले में एक कर्मचारी घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस संबंध में कृष्णनगर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।सीएनसीडी के अनुसार नरोडा में कार्रवाई के दौरान जब मवेशियों को ट्रैक्टर-ट्राॅली में ले जाया जा रहा था, तब वहां भरवाड वास में कुछ लोगों ने विरोध किया।

इस दौरान मिहिर भरवाड, जयेश भरवाड और पप्पू भरवाड समेत कुछ लोगों की ओर से की गई मारपीट जैसी स्थिति में सीएनसीडी का एक मजदूर घायल हो गया। घायल मजदूर की पहचान रजनीकांत वाघेला कते रूप में की गई है। उसे 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने इस मामले में कृष्णनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया।

उधर नरोडा के भरवाडवास, रामदेवनगर और जसवंत कॉलोनी में से गहन ड्राइव के दौरान कुल 34 भटकते मवेशियों को पकड़ा गया।