30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद
Video: अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस ने 100 घंटे में की 960 अपराधियों की जांच
Play video

Video: अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस ने 100 घंटे में की 960 अपराधियों की जांच

होटल, गेस्ट हाऊस में भी की गई जांच

Google source verification

अहमदाबाद. गुजरात पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के निर्देश के तहत अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस ने भी राष्ट्र विरोधी गतिविधियों और मामलों में बीते 30 साल में लिप्त आरोपियों की जांच की।

100 घंटे की समयावधि के दौरान अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस ने छह अलग-अलग राष्ट्रविरोधी मामलों में 30 साल में लिप्त पाए गए और जिले में रहने वाले 960 आरोपियों की जांच की। इनमें विशेष रूप से हथियार धारा, एनडीपीएस, विस्फोटक एक्ट, फर्जी नोट, टाडा, पोटा, मकोका, यूएपीए के तहत दर्ज मामले और पेट्रोलियम एक्ट के तहत दर्ज मामलों के आरोपियों की जांच की गई।

उन्हें थाने बुलाकर उनसे पूछताछ की गई। अभी वे क्या काम करते हैं, कहां रहते हैं, उसका पूरा ब्यौरा लिया। इसके आधार पर डॉजियर तैयार किया जा रहा है।

जिला पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश जाट ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि इस कार्य में चार उपाधीक्षक, 25 पीआई, 52 पीएसआई और 300 से ज्यादा पुलिस कर्मचारी व 400 से अधिक स्टाफ की टीम लगी। इन सभी आरोपियों को अभी के फोटोग्राफ लेकर उनकी प्रोफाइल को अपडेट किया गया है।

होटल, गेस्ट हाऊस में भी की गई जांच

100 घंटे में जिले के सभी होटल, गेस्ट हाऊस की भी चेकिंग की गई। किराएदारों के रजिस्ट्रेशन एवं लेबर रजिस्ट्रेशन को भी जांचा गया।