Ahmedabad. सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में राजस्थान मूल के युवाओं ने अहमदाबाद का गौरव बढ़ाया है। इन्होंने सीए इंटरमीडिएट की परीक्षा में ऑल इंडिया टॉपर्स की सूची में नाम दर्ज कराया है। इसमें राजस्थान के भरतपुर जिले के मेनापुरा गांव की मूल निवासी हाल अहमदाबाद के कृष्णनगर क्षेत्र में रहने वाली नेहा गुप्ता और राजस्थान के बाड़मेर जिले के गढ़ सिवाना मूल के ऋषभ मेहता शामिल हैं। नेहा ने 600 में से 427 अंक पाकर देश में 42वीं रैंक पाई है, जबकि ऋषभ ने 423 अंक के साथ 46वीं ऑल इंडिया रैंक पाई।
कंसेप्ट पर ध्यान देना सबसे अहम: नेहा
नेहा गुप्ता ने कहा कि सीए जैसी कठिन परीक्षा में सफलता के लिए जरूरी है कि कंसेप्ट पर ध्यान दिया जाए। इसके साथ टार्गेट तय करके पढ़ाई करनी चाहिए। जितना हो उतने पेपर लिखें। इससे काफी मदद मिलती है।