16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद
Video News: गोता ब्रिज एक्सीडेंट में आरोपी डंपर चालक गिरफ्तार
Play video

Video News: गोता ब्रिज एक्सीडेंट में आरोपी डंपर चालक गिरफ्तार

दुपहिया वाहन चालक और सवार की हो गई थी मौत

Google source verification

अहमदाबाद. शहर के गोता ब्रिज पर बुधवार को हुए एक्सीडेंट में दो लोगों की मौत के मामले में वांछित डंपर चालक को एसजी-1 ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम विमल डोडियार है। यह अहमदाबाद जिले की साणंद तहसील के बोळ गांव का रहने वाला है। जांच में सामने आया कि इसके पास भारी वाहन चलाने का ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है। इसके बावजूद भी यह डंपर चला रहा था। ऐसे में इसे वाहन चलाने के लिए देने पर डंपर मालिक केयुर बारोट को भी आरोपी बनाया है। ज्ञात हो कि इस मामले में दुपहिया वाहन चालक एवं उस पर सवार व्यक्ति की मौत हो गई थी। इसमें रेपिडो दुपहिया टैक्सी चालक नरपत डांगी (27) और पीछे बैठा यात्री सुशील कुमार प्रसाद शामिल हैं।