12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद

Video News: अहमदाबाद के जोन 6 क्षेत्र में पुलिस ने 100 लोगों के खोए फोन खोजकर लौटाए

Ahmedabad. शहर के जोन-6 उपायुक्त के दाणीलीमडा, कागड़ापीठ और नारोल थाना क्षेत्रों में लापता या चोरी हुए 100 मोबाइल फोन को दो महीनों खोजकर पुलिस ने उनके मूल मालिकों को सौंपे हैं। इसके लिए गुरुवार को कागडापीठ थाने में तेरा तुझको अर्पण कार्यक्रम किया गया। जिसमें इलाके के एसीपी वाई.ए.गोहिल एवं पुलिस निरीक्षकों ने लोगों […]

Google source verification

Ahmedabad. शहर के जोन-6 उपायुक्त के दाणीलीमडा, कागड़ापीठ और नारोल थाना क्षेत्रों में लापता या चोरी हुए 100 मोबाइल फोन को दो महीनों खोजकर पुलिस ने उनके मूल मालिकों को सौंपे हैं। इसके लिए गुरुवार को कागडापीठ थाने में तेरा तुझको अर्पण कार्यक्रम किया गया। जिसमें इलाके के एसीपी वाई.ए.गोहिल एवं पुलिस निरीक्षकों ने लोगों को उनकी मालिकी के खोजे गए मोबाइल फोन सौंपे।

एसीपी ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने “सीईआइआर पोर्टल” का उपयोग कर पिछले दो महीनों में चोरी और गुमशुदा मोबाइल फोन खोजने में सफलता पाई। “के” डिवीजन एसीपी कार्यालय टीम की ओर से 20 मोबाइल फोन, नारोल पुलिस स्टेशन द्वारा 30 मोबाइल फोन दाणीलीमडा पुलिस स्टेशन की ओर से 29 मोबाइल फोन, कागड़ापीठ पुलिस स्टेशन द्वारा 21 मोबाइल फोन खोजे गए। इन सभी 100 मोबाइल फोन की कीमत 17,62,241 रुपए है।