9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद

Video News: सीए इंटरमीडिएट में राजस्थान मूल के ऋषभ ने पाई 46वीं ऑल इंडिया रैंक

Ahmedabad. सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में राजस्थान मूल के युवाओं ने अहमदाबाद का गौरव बढ़ाया है। इन्होंने सीए इंटरमीडिएट की परीक्षा में ऑल इंडिया टॉपर्स की सूची में नाम दर्ज कराया है। इसमें राजस्थान के भरतपुर जिले के मेनापुरा गांव की मूल निवासी हाल अहमदाबाद के कृष्णनगर क्षेत्र में रहने वाली नेहा गुप्ता और राजस्थान के […]

Google source verification

Ahmedabad. सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में राजस्थान मूल के युवाओं ने अहमदाबाद का गौरव बढ़ाया है। इन्होंने सीए इंटरमीडिएट की परीक्षा में ऑल इंडिया टॉपर्स की सूची में नाम दर्ज कराया है। इसमें राजस्थान के भरतपुर जिले के मेनापुरा गांव की मूल निवासी हाल अहमदाबाद के कृष्णनगर क्षेत्र में रहने वाली नेहा गुप्ता और राजस्थान के बाड़मेर जिले के गढ़ सिवाना मूल के ऋषभ मेहता शामिल हैं। नेहा ने 600 में से 427 अंक पाकर देश में 42वीं रैंक पाई है, जबकि ऋषभ ने 423 अंक के साथ 46वीं ऑल इंडिया रैंक पाई। 

पढ़ाई में निरंतरता जरूरी: ऋषभ

ऋषभ ने कहा कि सफलता के लिए जरूरी है कि पढ़ाई में निरंतरता रखें। ऐसा न हो कि एक दिन कई घंटे पढ़े और दूसरे दिन आराम किया। भले ही आठ घंटे की पढ़ाई करो लेकिन वह निरंतरता के साथ करो। पुराने पेपर हल करना काफी फायदेमंद होता है। इस पर जोर देना चाहिए।