19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद
Video news: वाहन चालकों को धूप से राहत देने को चौराहे पर बांधे टैंट
Play video

Video news: वाहन चालकों को धूप से राहत देने को चौराहे पर बांधे टैंट

अहमदाबाद. शहर में इन दिनों पारा 40 व 41 डिग्री से पार चल रहा है। ऐसे में चार रास्तों पर ट्रैफिक सिग्नल पर करीब दो से तीन मिनट तक चिलचिलाती धूप में वाहन चालकों को खड़ा होना पड़ता है। सिग्नल पर खड़े होने वाले वाहन चालकों विशेषकर दुपहिया वाहन चालकों को राहत देने के लिए […]

Google source verification

अहमदाबाद. शहर में इन दिनों पारा 40 व 41 डिग्री से पार चल रहा है। ऐसे में चार रास्तों पर ट्रैफिक सिग्नल पर करीब दो से तीन मिनट तक चिलचिलाती धूप में वाहन चालकों को खड़ा होना पड़ता है। सिग्नल पर खड़े होने वाले वाहन चालकों विशेषकर दुपहिया वाहन चालकों को राहत देने के लिए अहमदाबाद शहर यातायात पुलिस ने अहमदाबाद महानगर पालिका के साथ मिलकर चौराहों पर टैंट बांधने शुरू किए हैं। सिग्नलों पर चारों दिशाओं में ऐसे टैंट बांधे जा रहे हैं। शहर के अखबारनगर ट्रैफिक सिग्नल पर बांधे गए टैंट से होने वाली छांव में खड़े वाहन चालक। हालांकि टैंट बीच रास्ते में है, जिससे वाहनों को मुड़ने में समस्या भी हो रही है।