16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर
 अब तक कुल 10 आरोपी पकड़े, तीन नाबालिग सुधार गृह भेजे 
Play video

 अब तक कुल 10 आरोपी पकड़े, तीन नाबालिग सुधार गृह भेजे 

बिजयनगर प्रकरण : पूर्व में गिरफ्तार चार आरोपियों का रिमांड 25 तक बढ़ाया कैफे संचालक व रैकी करने के आरोप में तीन और गिरफ्तार, 27 तक रिमांड पर – कोर्ट परिसर में धक्का-मुक्की, पुलिस को करनी पड़ी खासी मशक्कत अजमेर. बिजयनगर में छह स्कूली छात्राओं को प्रेमजाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने व शारीरिक शोषण करने […]

Google source verification

अजमेर

image

Dilip Sharma

Feb 21, 2025

बिजयनगर प्रकरण : पूर्व में गिरफ्तार चार आरोपियों का रिमांड 25 तक बढ़ाया

कैफे संचालक व रैकी करने के आरोप में तीन और गिरफ्तार, 27 तक रिमांड पर

– कोर्ट परिसर में धक्का-मुक्की, पुलिस को करनी पड़ी खासी मशक्कत

अजमेर. बिजयनगर में छह स्कूली छात्राओं को प्रेमजाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने व शारीरिक शोषण करने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को शुक्रवार को पोक्सो अदालत में पेश किया। अदालत ने पूर्व में गिरफ्तार चार आरोपियों को पांच दिन, जबकि पहली बार पेश किए गए कैफे संचालक समेत तीन आरोपियों को सात दिन के रिमांड पर सौंपने के आदेश दिए। प्रकरण में विधि विरुद्ध संघर्षरत तीन बालकों को पूर्व में बाल सुधार गृह भेजा जा चुका है।