10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

जानलेवा हमले के मुख्य आरोपित समेत 3 गिरफ्तार, हथियार किया बरामद

एनएसयूआई के पदाधिकारी पर 17 मार्च को किया था हमला, 24 दिन बाद गिरफ्तार हो सके हमलावर    

Google source verification

अजमेर

image

Manish Singh

Apr 11, 2023

अजमेर.

रामगंज थाना पुलिस ने एनएसयूआई के एसपीसी-जीसीए इकाई अध्यक्ष पर जानलेवा हमले के मुख्य आरोपित समेत तीन जनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित वारदात के बाद से फरार थे। उन्होंने तारागढ़ पहाड़ी क्षेत्र में डेरा डाल रखा था। पुलिस उनसे वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया।

कार्यवाहक थानाप्रभारी महादेव गुर्जर ने चन्दवरदाई नगर जवाहर की नाड़ी में एनएसयूआई के एसपीसी जीसीए इकाई अध्यक्ष राजेन्द्र भड़ाणा और उसके परिवार पर जानलेवा हमले के आरोपित जवाहर की नाड़ी हरिओम कॉलोनी के रमेश गुर्जर(25), घूघरा निवासी सुनील हांकला(26) व दीपक खटाणा(25) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपितों को वारदात के 24 दिन बाद गिरफ्तार कर सकी।

रंजिशन हमला, तोड़े थे वाहन

आरोपितों ने पुरानी रंजिश व जमीनी विवाद में 17 मार्च को जवाहर की नाडी में राजेेन्द्र भडाणा व उसके परिवार पर हमला कर वाहनों में तोड़फोड़ की थी। पुलिस ने भडाणा के भाई महेन्द्र उर्फ मोनू गुर्जर की रिपोर्ट पर जानलेवा हमला व आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था।

अब तक 9 की गिरफ्तारी

प्रकरण में पुलिस अब तक 9 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। इससे पूर्व गत 8 अप्रेल को पुलिस ने घूघरा निवासी महेन्द्र गुर्जर, शुभम उर्फ लाला, गणेशगढ़ निवासी जयसिंह रावत उर्फ गोला व रोहित उर्फ टार्जन को पकड़ा था। इससे पूर्व गौतम नगर गुर्जरवास निवासी महेश गुर्जर व डूमाड़ा निवासी सीताराम गुर्जर को पकड़ा था। कोर्ट सभी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज चुकी है।

घूघरा में पैदल परेड कराई, बरामद किया हथियार

जानलेवा हमले के मुख्य आरोपित समेत उसके दो साथियों की पुलिस ने सोमवार शाम को घूघरा गांव में पैदल परेड करवाई। पुलिस ने तीनों आरोपितों को जाप्ते के साथ गांव की गलियों में पैदल घुमाया। इसके बाद दीपक खटाना के घर ली गई तलाशी में देशी पिस्टल बरामद कर लिया।

सोमवार शाम प्रशिक्षु आईपीएस अभिषेक अंदेसू के नेतृत्व में सिविल लाइंस थानाप्रभारी दलबीरसिंह फौजदार, रामगंज थाने के कार्यवाहक थानाप्रभारी महादेव गुर्जर ने जानलेवा हमले के आरोपित जवाहर की नाड़ी, हरिओम कॉलोनी के रमेश गुर्जर, घूघरा के सुनील हांकला व दीपक खटाणा को घूघरा गांव में गलियों में पैदल घुमाया। दीपक खटाणा के मकान की तलाशी ली। यहां से देशी पिस्टल बरामद की। गांव में इस दौरान रामगंज और सिविल लाइन्स थाने का जाप्ता तैनात किया गया।