30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
video : MDS यूनिर्वसिटी के एसोसिएट प्रोफेसर पचास हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, पीएचडी स्कॉलर छात्रा से की थी डेढ़ लाख की डिमांड
Play video

video : MDS यूनिर्वसिटी के एसोसिएट प्रोफेसर पचास हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, पीएचडी स्कॉलर छात्रा से की थी डेढ़ लाख की डिमांड

www.patrika.com/ajmer-news
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sonam Ranawat

•

Updated: 15 Oct 2018, 1:32 PM IST

अजमेर. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अजमेर चौकी ने सोमवार दोपहर महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफसर सतीश अग्रवाल को पचास हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। अग्रवाल ने पीएचडी कर रही छात्रा से दस माह की फैलोशीप की राशि दिलवाने के बदले मांगी थी डेढ़ लाख की रिश्वत।

पुलिस अधीक्षक(एसीबी अजमेर) कैलाशचन्द विश्नोई ने बताया कि सोमवार दोपहर मदस विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफसर सतीश अग्रवाल को पचास हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि अग्रवाल ने पीएचडी स्कॉलर छात्रा नागौर निवासी उर्मिला चौधरी से डेढ़ लाख रुपए की डिमांड की थी। काफी जद्दोहद के बाद अग्रवाल पचास हजार रुपए पर राजी हुए। पीडि़ता ने मामले की शिकायत एसीबी को कर दी। सोमवार को एसीबी अजमेर चौकी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सी.पी. शर्मा और उनकी टीम ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसोसिएट प्रोफसर अग्रवाल को उनके कक्ष में पचास हजार रुपए की रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया।