29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
अजमेर के हाथीखेड़ा में तीन बुलडोजरों ने किया अतिक्रमण ध्वस्त …देखे वीडियो
Play video

अजमेर के हाथीखेड़ा में तीन बुलडोजरों ने किया अतिक्रमण ध्वस्त …देखे वीडियो

अजमेर विकास प्राधिकरण के अतिक्रमण तोड़ू दस्ते ने ग्राम हाथीखेड़ा में एडीए की स्वामित्व वाली करीब 5000 वर्गगज भूमि को बुधवार को अतिक्रमण मुक्त कराया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Jai Makhija

•

Updated: 28 Feb 2024, 6:18 PM IST

अजमेर विकास प्राधिकरण के अतिक्रमण तोड़ू दस्ते ने ग्राम हाथीखेड़ा में एडीए की स्वामित्व वाली करीब 5000 वर्गगज भूमि को बुधवार को अतिक्रमण मुक्त कराया। पहाड़ी की तलहटी से बह कर आने वाले पानी का बहाव क्षेत्र जो गांव की पुलिया को पार करते हुए बांडी नदी से मिलता था। बहाव क्षेत्र में बने दो मंजिला मकान को एडीए दस्ते की तीन जेसीबी ने छह घंटे की कार्रवाई के बाद मलबे के ढेर में तब्दील कर दिया। इस दौरान चारों ओर पुलिस के करीब 60 से अधिक जवान तैनात रहे। आसपास ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पिछले एक सप्ताह में अतिक्रमण हटाने की एडीए की दूसरी कार्रवाई है। इससे पहले जनाना अस्पताल रोड लोहागल में गऊशाला के पास भी एडीए ने एक सेवानिवत्त नायब तहसीलदार का तीन मंजिला मकान व दुकानें ढहायी थीं। यह निर्माण भी कृषि भूमि पर अवैध रूप से बना रखा था।