29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
Agitation: नेतागिरी की पुलिस ने निकाली हवा, थाने में लगवाई उठक-बैठक
Play video

Agitation: नेतागिरी की पुलिस ने निकाली हवा, थाने में लगवाई उठक-बैठक

उन्होंने प्राचार्य डॉ. एम. एल. अग्रवाल से पदाधिकारियों के नाम लिखवाने सहित अन्य मांगें रखी। बातचीत के दौरान छात्रों की उनसे बहस हो गई।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 25 Sep 2019, 8:01 AM IST

अजमेर.

दयानंद कॉलेज के प्राचार्य से हुए दव्र्यहार के चंद घंटे बाद ही सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय (SPC-GCA) में बड़ी घटना होते-होते बची। अभाविप के पदाधिकारी सहित छात्रनेताओं ने प्राचार्य से बदतमीजी का प्रयास किया। सीओ साउथ (C.O.South) के निर्देश पर पुलिस ने छात्रों को पकड़ लिया। उधर कॉलेज ने बाहरी छात्रों पर बगैर मंजूरी परिसर में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है।

छात्रसंघ अध्यक्ष विकास गोरा और महासचिव हिमांशु गर्ग में छात्रसंघ कार्यालय पर नाम लिखने को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस दौरान दयानंद कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष सीताराम चौधरी, अभाविप के प्रदेश प्रांत सहमंत्री मेहुल गर्ग, चैनाराम चौधरी सहित अन्य छात्र गोरा के समर्थन में पहुंच गए। उन्होंने प्राचार्य डॉ. एम. एल. अग्रवाल से पदाधिकारियों के नाम लिखवाने सहित अन्य मांगें रखी। बातचीत के दौरान छात्रों की उनसे बहस हो गई।

छात्रों को पकड़ा पुलिस ने
दयानंद कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष सीताराम चौधरी को बोलने पर प्राचार्य अग्रवाल ने उसे टोका। साथ ही बाहरी छात्र बताते हुए चुप रहने को कहा। मौके पर मौजूद सीओ साउथ डॉ. हर्षवद्र्धन अग्रवाल (Dr. harshvardan agrawal) ने तत्काल सीताराम, मेहुल और अन्य छात्रों को पकड़ कर जीप में बैठा दिया। थाने में इनसे उठक-बैठक लगवाई गई।

बिना मंजूरी प्रवेश नहीं
बाहरी छात्रों पर प्रतिबंध लगाने के लिए बुधवार से कॉलेज ने सख्ती का फैसला किया है। ब्यावर रोड और केसरगंज प्रवेश द्वार पर स्टाफ तैनात (staff depute)रहेगा। छात्र-छात्राओं के आईकार्ड, फीस रसीद (fees recipt) दिखाने और मुलाकात की वजह बताने के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जाएगा।

छात्र कम नेता ज्यादा…


छात्रसंघ चुनाव में जीतने के साथ ही कॉलेज और विश्वविद्यालय में निर्वाचित पदाधिकारी ‘नेता’ (leaders) बन गए हैं। यह कांग्रेस और भाजपा समर्थित छात्र संगठन से जुड़े हैं। निर्वाचित छात्रनेता शिक्षकों से बहस, अनर्गल शब्द बोलने से बाज नहीं आ रहे हैं।