17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर
खाना खाकर टहल रही महिला के गले पर मारा झपट्टा, तोड़ी सोने की चैन
Play video

खाना खाकर टहल रही महिला के गले पर मारा झपट्टा, तोड़ी सोने की चैन

वारदात : कोटड़ा आवासीय योजना महाराणा प्रताप नगर में चैन स्नेचिंग की वारदात, सीसीटीवी फुटेज में तलाश

Google source verification

अजमेर

image

Manish Singh

Aug 28, 2024

अजमेर(Ajmer News). कोटड़ा आवासीय योजना महाराणा प्रताप नगर क्षेत्र में मंगलवार रात खाना-खाकर टहल रही महिला के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चैन तोड़कर ले गया। पीडिता सहेली के साथ वॉक कर रही थी। राहगीर ने चैन स्नेचर को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन आरोपी खाली भूखण्डों में उगीझाडि़यों में दुबक गया। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

पुलिस के अनुसार कोटड़ा आवासीय योजना स्थित वाल्मिकी कॉलोनी निवासी मनीषा मंगलवार रात 8 बजे खाना खाने के बाद अपनी सहेली के साथ महाराणा प्रताप नगर मुख्य मार्ग पर टहल रही थी। तभी अंधेरे में एक नकाबपोश अचानक मनीषा के सामने आया। आरोपी ने उसके गले पर झपट्टा मारकर एक तोला सोने की चैन तोड़कर फरार हो गया। पीडि़त ने शोर मचाकर उसको पकड़ने का प्रयास किया लेकिन आरोपी बगल के खाली भूखण्ड की दीवार फांदकर झाडियों में दुबक गया। आसपास के लोग और राहगीर ने चैन स्नेचर की तलाश की लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका। सूचना पर क्रिश्चियन गंज थाने पहुंची। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्जकर अनुसंधान शुरू कर दिया।

काले रंग का लोअर-स्कार्प

पीडि़ता मनीषा ने बताया कि वह रोजाना की तरह घूम रही थी। नकाबपोश ने काले रंग का लोअर पहन रखा था जबकि मुंह पर स्कार्प बांध रखा था। उसने उसे पकड़ने का भी प्रयास किया लेकिन आरोपी पैदल होने के कारण खाली भूखण्ड में कूदकर झाडि़यो में गुम हो गया। इसके बाद काफी तलाश की गई लेकिन आरोपी का सुराग नहीं लगा। सम्भवत: बदमाश आसपास की बस्ती का था। जो वारदात के बाद अंधेरे का फायदा उठा फरार हो गए।

सीसीटीवी फुटेज में तलाश

वारदात के बाद पहुंची क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की तलाश में जुटी है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि रात 8 बजे बाद क्षेत्र का मुख्य मार्ग सूनसान हो जाता है। इसके अलावा सड़क पर कई जगह स्ट्रीट लाइट नहीं है। अपराधी तत्व सड़क पर अंधेरे का फायदा उठा कर छीना झपटी की वारदात अंदाम दे जाते है।