29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
रोजाना बर्बाद हो रहा हजारों लीटर पानी
Play video

रोजाना बर्बाद हो रहा हजारों लीटर पानी

अजमेर. जलदाय विभाग बीसलपुर बांध के पानी की बचत को लेकर गंभीर नहीं है। शहरवासी दो से तीन की कटौती झेल रहे हैं। लेकिन विभाग के अफसर मार्टिंडल ब्रिज और इसके आसपास बहते हजारों लीटर पानी को रोकने में नाकाम हैं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 25 Jun 2019, 5:29 PM IST

अजमेर. जलदाय विभाग बीसलपुर बांध के पानी की बचत को लेकर गंभीर नहीं है। शहरवासी दो से तीन की कटौती झेल रहे हैं। लेकिन विभाग के अफसर मार्टिंडल ब्रिज और इसके आसपास बहते हजारों लीटर पानी को रोकने में नाकाम हैं। यहां लम्बे अर्से से पानी की बर्बाद जारी है। लेकिन आलाधिकारियों को कतई परवाह नहीं है।मार्टिंडल ब्रिज के नीचे से निकल रही बीसलपुर लाइन में जगह-जगह लीकेज हो गए हैं। यहां लगे वॉल्व से हमेशा तेज रफ्तार से पानी बहता रहता है। इसके अलावा लाइन के ज्वॉइंट और पाइप कई जगह टूट चुके हैं। इनसे लगातार पानी गंदे नाले में बहता देखा जा सकता है। यह सिलसिला पिछले कई महीनों से जारी है। जलदाय विभाग के अफसरों और कर्मचारियों ने पाइप लाइन को ठीक करना मुनासिब नहीं समझा है।

ब्रिज के नीचे लगे वॉल्व से पानी का लोग मुफ्त में उपयोग कर रहे हैं। लोडिंग टेम्पो, साइकिल और अन्य वाहनों पर लोग टंकियां लादकर पहुंचते हैं। यहां से पाइप लगाकर टैंक या टंकियां भरकर ले जाते हैं। अनमोल पानी की बर्बादी को रोकने में जलदाय विभाग नाकाम साबित हो रहा है।